BP NEWS CG
पंडरियारायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने भू-राजस्व संशोधन विधेयक का किया समर्थन, खाद वितरण, ट्रैक्टर अनुदान और प्रचार-प्रसार के मुद्दों पर विधानसभा में पूछे प्रश्न

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र के चौथे दिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने किसानों की समस्याओं को उठाते हुए खरीफ व रबी सीजन में कबीरधाम जिले के किसानों को खाद वितरण, ट्रैक्टर अनुदान तथा शासन की प्रचार-प्रसार व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने किसानों के हित में भू-राजस्व संहिता (संशोधन) विधेयक 2025 का समर्थन करते हुए कहा कि संशोधन से भूमि प्रबंधन अधिक पारदर्शी और जनहितैषी बनेगा। उन्होंने अवैध प्लाटिंग पर नियंत्रण, डिजिटल नक्शा प्रावधान, और संपत्ति नामांतरण प्रक्रिया को सरल बनाने के सुझाव भी दिए।
खाद वितरण पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बताया कि कबीरधाम जिले में 1 अप्रैल 2024 से जून 2025 तक 152230 मीट्रिक टन खाद का लक्ष्य था, जिसमें से 134025 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया जा चुका है। वहीं 21371 किसानों को खाद आपूर्ति शेष है। ट्रैक्टर अनुदान को लेकर विधायक बोहरा ने पूछा कि 1416 किसानों के आवेदन के मुकाबले सिर्फ 59 किसानों को ही ट्रैक्टर का अनुदान क्यों दिया गया है।
प्रचार-प्रसार के मुद्दे पर उन्होंने “छत्तीसगढ़ संवाद” और जनसंपर्क विभाग के माध्यम से प्रचार सामग्रियों के प्रकाशन, एजेंसी चयन और भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस पर जानकारी एकत्र किए जाने की बात कही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

गोद ग्रामों की सड़क बदहाल: सी.सी. रोड क्षतिग्रस्त, गुणवत्ता मानकों और निगरानी तंत्र की प्रभावशीलता पर उठे प्रश्न

Bhuvan Patel

बारूद के बीच बेपरवाह व्यवस्था! कवर्धा में सुरक्षा नियमों की उड़ रही धज्जियाँ — प्रशासन की एडवायजरी कागज़ों में सिमटी”

Bhuvan Patel

वृद्धा पर उस्तरा से जानलेवा हमला कर लूट —  पुलिस ने आरोपी नाई को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!