BP NEWS CG
Breaking Newsआवश्यकताबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रूह कंपा देने वाली वारदात: दसवीं पत्नी पर शक हुआ भारी, पति ने जंगल में उतारा मौत के घाट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। यहां एक युवक ने अपनी पत्नी की वफादारी पर शक करते हुए उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। आरोपी की यह दसवीं शादी थी—पहली नौ पत्नियां पहले ही उसे छोड़ चुकी थीं।
बगीचा थाना क्षेत्र के सुलेसा गांव निवासी 38 वर्षीय ढुला राम की शादी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं लगती। उसने अब तक 9 बार विवाह किया, लेकिन हर बार उसकी पत्नी कुछ समय बाद उसे छोड़ कर चली गई। हाल ही में उसने 10वीं शादी की, पर उसे फिर से अपनी पत्नी के छोड़ने का डर सताने लगा।
सूत्रों के अनुसार, घटना से कुछ दिन पहले ढुला राम की पत्नी घर से चावल, कपड़े और तेल चुराकर भागने की फिराक में थी। इसी बात से गुस्साए ढुला राम ने अपनी पत्नी को जंगल की ओर ले जाकर पत्थर से कुचल कर हत्या कर दी। फिर शव को नाले के किनारे पत्तों से ढंक दिया और मौके से फरार हो गया।
चार दिन बाद, जब शव सड़ने लगा और बदबू फैली, तब ग्रामीणों ने नाले के किनारे जाकर देखा तो वहां महिला का सड़ा-गला शव पड़ा मिला। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। बगीचा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गहन जांच के बाद आरोपी ढुला राम को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह घटना न सिर्फ स्थानीय लोगों को झकझोरने वाली है, बल्कि यह भी सवाल उठाती है कि इतने विवाहों के बावजूद क्यों ढुला राम के रिश्ते नहीं टिक पाए और आखिरकार यह सिलसिला हत्या तक जा पहुंचा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रेम का खूनी जाल: पत्नी ने रचाया षड्यंत्र, प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला

Bhuvan Patel

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के लिए विषेश अतिथि के रूप में मिला यह सम्मान

Bhuvan Patel

कवर्धा से मो अकबर व एक अन्य ने जमा किया नामांकन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!