BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़मुंगेलीव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

जमीन के टुकड़े के लिए रिश्ते का कत्ल, सगे भाई ने भैया – भाभी की जिंदगी छीनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

ग्राम नवलपुर में सामने आए दंपति के दोहरे हत्याकांड ने पारिवारिक रिश्तों को झकझोर कर रख दिया। पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से चल रहे विवाद और रंजिश ने ऐसा खूनी रूप लिया कि सगा भाई ही अपने भाई और उसकी पत्नी का हत्यारा बन गया। लोरमी पुलिस और साइबर सेल की विशेष टीम ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी नंदु कश्यप, उम्र 46 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।


मामला 24 अगस्त को उस समय सामने आया, जब बिलासपुर में रहने वाले मृतक के पुत्रों को अपने माता-पिता नंदकुमार कश्यप और गौरीबाई कश्यप से लगातार संपर्क नहीं हो पाया। घर पहुंचने पर बाहर ताला लगा मिला और भीतर से दुर्गंध आ रही थी। ताला तोड़कर अंदर जाने पर दोनों अलग-अलग बिस्तरों पर मृत मिले। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध पाए जाने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पोस्टमार्टम की शार्ट रिपोर्ट में दोनों की मौत हत्या से होना सामने आया, जिसके बाद थाना लोरमी में अपराध क्रमांक 365/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को सबसे अहम सुराग पैतृक जमीन के विवाद से मिला। पूछताछ में सामने आया कि करीब आठ एकड़ पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। माता-पिता की देखरेख के एवज में बची हुई जमीन नंदु को मिलने की बात थी, लेकिन मृतक नंदकुमार द्वारा उसमें हिस्सा मांगने से दोनों के बीच रंजिश बढ़ गई थी।

वारदात से दो दिन पहले भी दोनों भाइयों के बीच विवाद हुआ था। 16 अगस्त को खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद के बाद तनाव और बढ़ गया। इसके अगले दिन नंदु अपने भाई के घर कथित तौर पर झगड़ा करने और जान से मारने के इरादे से पहुंचा था। हालांकि उस समय वहां मौजूद रिश्तेदार के हस्तक्षेप के बाद वह वापस लौट गया।

पुलिस के मुताबिक, 19 अगस्त की दरम्यानी रात आरोपी लोहे की कुदरी लेकर नंदकुमार के घर पहुंचा। पड़ोसी की बाड़ी की ओर से मकान की बाउंड्री पार कर छत के रास्ते घर में दाखिल हुआ। बरामदे में सो रहे नंदकुमार पर उसने कुदरी से हमला कर दिया। वार की आवाज सुनकर गौरीबाई जाग गईं और उन्होंने आरोपी को पहचान लिया। इसके बाद आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए घर के कमरे और अलमारी खोल दिए। इसके बाद आंगन में रखे पानी से हाथ-पैर और हत्या में प्रयुक्त कुदरी धोकर मकान में बाहर से ताला लगाया और वहां से निकल गया। पुलिस जांच में आरोपी की निशानदेही पर ट्यूबवेल में छिपाकर रखी गई लोहे की कुदरी बरामद की गई।

परिवार के भीतर जमीन के बंटवारे से शुरू हुआ विवाद आखिरकार दो जिंदगियों के खात्मे पर जाकर थमा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। मामले की विवेचना में लोरमी थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बड़ी कार्रवाई: 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार, EOW का फंदा कस गया!

Bhuvan Patel

हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर”: बोडला में मनाया गया दाई-बाबा दिवस, स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का मिला समर्पण

Bhuvan Patel

फर्जी दस्तावेज़ से नौकरी हथियाने का गंभीर आरोप — आंगनबाड़ी पद पर चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर उठे सवाल”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!