BP NEWS CG
अन्यकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

नवरात्रि में कवर्धा रहेगा सात्विक माहौल – नगर पालिका और व्यापारियों ने मिलकर लिया फैसला, मंदिरों और दुर्गा पंडालों के पास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 नवरात्रि पर्व के दौरान कवर्धा नगर में धार्मिक और सांस्कृतिक गरिमा बनाए रखने के लिए नगर पालिका और व्यापारियों के बीच अहम समझौता हुआ है। नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक मंदिर परिसर और दुर्गा पंडालों के आसपास अंडा-बिरयानी व अन्य मांसाहारी दुकानों का संचालन नहीं होगा।
बैठक में व्यापारियों ने भी सर्वसम्मति से इस निर्णय का स्वागत करते हुए आश्वासन दिया कि वे नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पालिका द्वारा निर्धारित अस्थायी स्थल पर ही अपनी दुकानें संचालित करेंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रवंशी ने कहा कि “नवरात्रि पर्व कवर्धा की आत्मा है। माँ विंध्यवासिनी, माँ महामाया, माँ दंतेश्वरी और माँ सिंहवाहिनी जैसे शक्तिपीठों की नगरी में नौ दिनों तक भक्तजन सात्विक वातावरण में माँ दुर्गा के दर्शन कर सकें, यही हमारी प्राथमिकता है।”
उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर का वातावरण पूर्णतः धार्मिक, आस्थापूर्ण और सौहार्दपूर्ण बने इसके लिए नगर पालिका अस्थायी स्थल उपलब्ध कराएगी। इस निर्णय से श्रद्धालु निश्चिंत होकर पूजा-अर्चना व दर्शन कर सकेंगे।

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति रिंकेश वैष्णव, पार्षदगण संजीव कुर्रे, हरीश साहू, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे। व्यापारियों में अजमल खान, अल्ताफ खान, जगदीश चौरसिया, मुकेश ठाकुर, ललित साहू, शिवा साहू, नारायण साहू, कार्तिक मंडल, मुकेश यादव, गोकुल यादव, कैलाश यादव, मेघनाथ यादव, बृजलाल देवांगन, सोनू साहू, अमित सिन्हा और सफेल्लुदीन प्रमुख रूप से शामिल रहे।
यह निर्णय धार्मिक आस्था की रक्षा, सामाजिक सौहार्द और सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करने की दृष्टि से एक मिसाल माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हनुमान नगर, ग्राम पंचायत रूसे में सामुदायिक भवन निर्माण पर रोक: राजनीति या प्रशासनिक दबाव

Bhuvan Patel

डोंगरिया महादेव में पूजा-अर्चना कर बोड़ला के लिए रवाना हुई कांवड़ यात्रा — उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और विधायक सुशांत शुक्ला ने किया भव्य स्वागत”

Bhuvan Patel

MP बोर्ड एग्जाम: 12वीं के बायोलॉजी के पेपर में एक नकलची पकड़ा, 309 परीक्षार्थी रहे गैर हाजिर

cradmin

Leave a Comment

error: Content is protected !!