BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

ग्राम कोहड़िया में टमाटर चोरी के प्रयास में पिता-पुत्र की बिजली करंट से मौत, खेत मालिक गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 ग्राम कोहड़िया में टमाटर की फसल की सुरक्षा के लिए असुरक्षित तरीके से खेत में बिजली करंट लगाने के कारण एक पिता-पुत्र की दर्दनाक मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान जहरू निषाद (60 वर्ष) और उनके पुत्र श्रवण निषाद (24 वर्ष) के रूप में हुई।

घटना 24 अगस्त की रात हुई, जब दोनों खेत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे थे। परिजनों की शिकायत पर चौकी रणवीरपुर में मर्ग क्रमांक 38/25 एवं 39/25 दर्ज किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सीधे बिजली करंट को पाया गया। हिस्तोपैथोलॉजी जांच हेतु मृतकों के त्वचा नमूने सुरक्षित किए गए हैं।

जांच में यह सामने आया कि ग्राम कोहड़िया निवासी विशाल पटेल (50 वर्ष) ने टमाटर की फसल की चोरी रोकने के लिए खेत में जमीन के समानांतर जीआई तार से करंट प्रवाहित किया था। आरोपी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है और घटना से संबंधित बिजली कनेक्शन और जुलाई 2025 का बिजली बिल भी जप्त किया गया है।

पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मृतकों का पंचनामा और पीएम कर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की। घटना की वैज्ञानिक और तकनीकी जांच जारी है।

यह दुखद घटना टमाटर चोरी और असुरक्षित बिजली प्रयोग के खतरनाक परिणामों को उजागर करती है।

– bpnewscg.com की ओर से मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रकृति और संस्कृति की रक्षा के साथ-साथ देश की रक्षा में भी आदिवासी समाज का योगदान अतुलनीय : भावना बोहरा

Bhuvan Patel

मतदान के लिए श्रमिकों को मिलेगा अवकाश , आदेश हुआ जारी

Lomesh Patel

भावना बोहरा ने शिक्षकों के प्रशिक्षण, पंडरिया विधानसभा में राजस्व के लंबित प्रकरणों एवं कैम्पा मद के अंतर्गत हुए कार्यों के संबंध में पूछा प्रश्न

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!