BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईसमाचारसिटी न्यूज़

आवास प्लस योजना में अपात्र हितग्राहियों के नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू, 3 अक्टूबर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा,  आवास प्लस (2018) योजना अंतर्गत अपात्र पाए गए हितग्राहियों के नाम स्थायी प्रतीक्षा सूची से विलोपित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ग्राम सभाओं से अनुमोदन उपरांत जनपद पंचायतों द्वारा चिन्हांकित 3029 हितग्राही अपात्र पाए गए हैं, जिनमें बोडला 1616, पंडरिया 967, कवर्धा 194 और सहसपुर-लोहारा 252 हितग्राही शामिल हैं। सत्यापित सूची जिला पंचायत को प्राप्त होने के बाद अब इसे जिला एवं जनपद पंचायत कार्यालयों के सूचना पटल तथा जिला कबीरधाम की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रदर्शित किया गया है।
जिला पंचायत ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी हितग्राही को सूची में सम्मिलित नाम पर आपत्ति है, तो वह 3 अक्टूबर 2025, शाम 5 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों सहित दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है। आवेदन संबंधित जनपद पंचायत कार्यालय अथवा जिला पंचायत कबीरधाम कार्यालय में स्वीकार किए जाएंगे

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में पहली बार तीन दिवसीय भोरमदेव तितली सम्मेलन का होगा आगाज 

Bhuvan Patel

बिना बताए निकला और मिला कंकाल बनकर—महेश की मौत पर उठे कई सवाल

Bhuvan Patel

भुगतान के बिना गन्ना किसानों की होली बैरंग :- नवीन जायसवाल

Lomesh Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!