BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की सख्ती: बिना लाइसेंस पटाखा बेचने वाला युवक गिरफ्तार, ₹37,560 के फटाके जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
दीपावली पर्व के मद्देनज़र जिला पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा, कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने हेतु जिलेभर में लगातार विशेष निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी करहीबाजार ने कार्रवाई करते हुए ग्राम रामपुर निवासी एक युवक को बिना वैध लाइसेंस के अवैध रूप से फटाका विक्रय करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी शेरसिंग जगत (उम्र 19 वर्ष), निवासी ग्राम रामपुर अपने किराना दुकान में बिना अनुमति के फटाकों की बिक्री कर रहा था। पुलिस द्वारा की गई तलाशी में ₹37,560 मूल्य का लगभग 25 किलोग्राम फटाका जब्त किया गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बलौदाबाजार के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्र. 1015/2025 धारा 09(ख), विस्फोटक अधिनियम 1984 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।
दीपावली पर्व पर विस्फोटक पदार्थों की अवैध बिक्री, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिलेभर में पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। साथ ही विजिबल पुलिसिंग के तहत भीड़भाड़ वाले बाजार क्षेत्रों, सराफा गलियों, और सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है ताकि नागरिक सुरक्षित और शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मना सके
इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के समय अवैध विस्फोटक पदार्थों की बिक्री रोकना, जनसुरक्षा सुनिश्चित करना और दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम करना है। साथ ही, पुलिस प्रशासन का यह कदम आम जनता में कानून के प्रति जागरूकता और अनुशासन का संदेश भी देता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लक्ष्य से काफी दूर, जारी विज्ञापन के बावजूद भर्ती नहीं

Bhuvan Patel

आजादी के 78 साल बाद भी सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य से वंचित बैगा बस्ती – राष्ट्रपति के ‘दत्तक पुत्र’ मूलभूत अधिकारों को तरस रहे

Bhuvan Patel

सूदखोरी का शिकंजा: 4 लाख का कर्ज बना 40 लाख का बोझ, शिक्षक को ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!