BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

महिला सुरक्षा पर गहराया संकट — कानून बने, मगर हालात बेहाल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएँ एवं कानून बनाए गए हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे उलट दिखाई दे रही है। हाल के दिनों में घटित घटनाओं ने एक बार फिर महिला सुरक्षा तंत्र की कमजोरी को उजागर कर दिया है।
थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बुडगहन नाला में आज एक अज्ञात महिला शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में जुटी है, किंतु प्रारंभिक रूप से शव महिला का प्रतीत हो रहा है। यह घटना यह सोचने पर मजबूर करती है कि महिलाएँ अब भी कितनी असुरक्षित हैं।
वहीं ग्राम चरोटी में 26 वर्षीय युवती तेजस्विनी पटेल की निर्मम हत्या और जले हुए शव की बरामदगी ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जांच में आरोपी सालिक राम पैकरा को गिरफ्तार किया गया, जो साइकोपैथ प्रवृत्ति का है और सोशल मीडिया पर 19 फर्जी महिला अकाउंट बनाकर महिलाओं को झांसा देने में लिप्त था। आरोपी ने युवती को मिलने के लिए मजबूर किया, और मना करने पर चाकू व लकड़ी से हत्या कर शव जला दिया।
लोक लाज और सामाजिक भय के कारण अनेक महिलाएँ अब भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराने से बचती हैं, जिससे ऐसे अपराधियों का मनोबल बढ़ रहा है।
सरकार की “सखी वन स्टॉप सेंटर”, “181 हेल्पलाइन”, “महिला थाना” जैसी योजनाएँ तभी सार्थक होंगी जब इनका वास्तविक क्रियान्वयन हो और पीड़िताओं को तत्काल न्याय मिले।
बलौदा बाजार की ये घटनाएँ समाज के लिए चेतावनी हैं —
“सिर्फ कानून नहीं, अब ज़रूरत है साहस, जागरूकता और संवेदनशील प्रणाली की।”

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ की लंबित मांगों , समस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना सात मार्च को

Bhuvan Patel

स्कूल में जादू-टोना फैलाने की साजिश! कवर्धा के हायर सेकेंडरी स्कूल में संदिग्ध सामान से मचा हड़कंप

Bhuvan Patel

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की सख्त कार्रवाई, 46 बल्क लीटर से अधिक मदिरा जब्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!