BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में आबकारी का शिकंजा: 19 लीटर अवैध शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

आबकारी विभाग ने कबीरधाम जिले में अवैध शराब के परिवहन और विक्रय के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अप्रैल माह में विभागीय टीम ने आबकारी अधिनियम के तहत दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर कुल 19.08 लीटर देशी मदिरा जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के अनुसार 22 अप्रैल को ग्राम झिरौनी में रामचंद्र चंद्रवंशी को दुकान में अवैध रूप से शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया। तलाशी के दौरान 14.82 बल्क लीटर मदिरा बरामद हुई, जिसमें विभिन्न ब्रांड की बोतलें और पाव शामिल थे। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर रिमांड की कार्रवाई की गई।

इसी तरह 21 अप्रैल को कुंडा देशी मदिरा दुकान के पास ग्राम सेन्हाभाटा मार्ग पर शेरसिंह दिवाकर को अधिक दर पर देशी प्लेन शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 14 पाव देशी प्लेन मदिरा जब्त कर धारा 34(1)(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया।

विभाग ने जिले के समस्त अधिकारियों को सघन जांच, ओवररेटिंग पर नियंत्रण और अवैध वसूली रोकने के निर्देश दिए हैं। दुकानों और आसपास सक्रिय कोचियों पर नजर रखने के लिए आबकारी आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।

जिला कबीरधाम में अवैध मदिरा के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है, और विभाग का दावा है कि नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

उप मुख्यमंत्री ने शाकंभरी जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल , गांव के विकास के लिए मंच निर्माण, बोर खनन, भवन सौंदर्यीकरण की घोषणा और मंगल भवन का लोकार्पण किया 

Bhuvan Patel

कवर्धा के वार्डो में पहुचे कांग्रेस प्रत्याशी अकबर भाई, नुक्कड़ सभाएं ली , कांग्रेस से फिर से सरकार बनने पर किए जाने वाले कार्यो के बारे में दी जानकारी , चुनाव घोषणा पत्र के वादो को पूरा कर जीता जनता का भरोसा-अकबर

Bhuvan Patel

कलेक्टर गोपाल वर्मा की सख्ती: देर से पहुंचने वाले 42 कर्मचारी चिह्नित, कान पकड़कर मांगी माफी

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!