BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भाजयुमो कोरबा के जिला उपाध्यक्ष सुजीत सिंह बने जवाली मंडल प्रभारी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

 भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और मजबूती के अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) कोरबा के जिला उपाध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि एवं पार्षद सुजीत सिंह को जवाली मंडल प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

यह नियुक्ति भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति से, भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के अनुमोदन तथा भाजयुमो जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा की अनुशंसा पर की गई है।

संगठन में लंबे समय से सक्रिय भूमिका निभा रहे सुजीत सिंह युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजयुमो पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सुजीत सिंह के नेतृत्व में जवाली मंडल में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी। नियुक्ति पर भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर सुजीत सिंह ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ दायित्व का निर्वहन करेंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने का प्रयास करेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नारी शक्ति को मिला संवैधानिक सम्मान: 33% आरक्षण से सशक्त होगा लोकतंत्र” — जनपद अध्यक्ष सुषमा बघेल ने जताया आभार

Bhuvan Patel

पंडरिया के लिम्हाई पुर में जलजीवन मिशन योजना हाल बेहाल , गुणवत्ता दरकिनार 

Bhuvan Patel

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी, सांसद संतोष पाण्डेय करेंगे ध्वजारोहण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!