BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचार

पहली बरसात में  उखाड़   गया 5 लाख का सीसी रोड — जिला खनिज न्यास मद की राशि का दुरुपयोग, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिला  खनिज न्यास मद से स्वीकृत 5 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी रोड (रोहित गुणवत्ता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
कसडोल जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत चरोदा में वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत इस सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई थी, जिसकी शुरुआत 30 अक्टूबर 2024 और पूर्णता तिथि 31 जनवरी 2025 दर्ज है। लेकिन बारिश की पहली बौछार में ही सड़क का टूटना इस बात का प्रमाण है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग कर मनमानी की गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि खनिज न्यास मद का उद्देश्य गांवों का सतत विकास और टिकाऊ बुनियादी ढांचा निर्माण है, परंतु यहां राशि का खुला दुरुपयोग हुआ है। लोगों ने मांग की है कि संबंधित ठेकेदार, पंचायत सचिव और तकनीकी अमले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि सरकारी धन की बर्बादी पर रोक लगाई जा सके।
पहली ही बरसात में सड़क का बह जाना सिर्फ तकनीकी खामी नहीं, बल्कि जवाबदेही की कमी और लापरवाही का परिणाम है।
जिला प्रशासन से अपेक्षा है कि वह खनिज न्यास मद के ऐसे कार्यों की गुणवत्ता जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

नाबालिक बालिका को आत्महत्या करने पर मजबूर करने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। धारा 306,34 भा.द.वि. 11 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही

Bhuvan Patel

जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने श्री हनुमान जन्मोत्सव में की सहभागिता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण का दिया संदेश

Bhuvan Patel

अध्यक्ष सुषमा बघेल ने दी त्योहारों की शुभकामनाएं, केंद्र की जीएसटी राहत योजना को बताया ऐतिहासिक

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!