BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

समंदर की दुर्लभ चिड़िया जंगल में!  अभयारण्य में दिखा ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर, छत्तीसगढ़ में दूसरा रिकॉर्ड

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ की जैव विविधता ने एक बार फिर देशभर के प्रकृति वैज्ञानिकों और पक्षी विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया है। बारनवापारा वन्यजीव अभयारण्य में पहली बार अत्यंत दुर्लभ ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर का प्रमाणित अवलोकन दर्ज किया गया है। यह न केवल अभयारण्य का पहला रिकॉर्ड है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में इस प्रजाति का दूसरा पुष्ट अवलोकन माना जा रहा है।
यह महत्वपूर्ण उपलब्धि 29 दिसंबर 2025 की सुबह सामने आई, जब प्रख्यात बर्डर एवं वन्यजीव शोधकर्ता डॉ. दिलीप वर्मा ने बारनवापारा अभयारण्य क्षेत्र में इस दुर्लभ पक्षी को देखा और फील्ड फोटोग्राफिक साक्ष्यों के साथ इसका विधिवत दस्तावेजीकरण किया। वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर इस अवलोकन की पुष्टि की गई है, जिससे यह रिकॉर्ड पक्षी-विविधता अध्ययन और संरक्षण योजनाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बन गया है।
विशेषज्ञों के अनुसार, ब्लैक-कैप्ड किंगफिशर सामान्यतः तटीय, मैंग्रोव एवं आर्द्रभूमि क्षेत्रों में पाई जाने वाली प्रजाति है। ऐसे में आंतरिक भू-भाग में स्थित बारनवापारा जैसे वन्य क्षेत्र में इसकी मौजूदगी यह दर्शाती है कि यहाँ जल आधारित आवास, भोजन श्रृंखला और पर्यावरणीय संतुलन अत्यंत अनुकूल स्थिति में हैं।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2024 में इस दुर्लभ प्रजाति को कांगेर वैली राष्ट्रीय उद्यान में क्रोकोडाइल सर्वेक्षण के दौरान दर्ज किया गया था, जिसे छत्तीसगढ़ का पहला पुष्ट रिकॉर्ड माना गया। अब बारनवापारा से मिला यह नया प्रमाण राज्य के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिला रहा है।
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे दुर्लभ अवलोकन इस बात के संकेत हैं कि यदि प्राकृतिक आवासों का संरक्षण, वैज्ञानिक निगरानी और जैव विविधता प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए, तो छत्तीसगढ़ आने वाले समय में देश के प्रमुख जैव विविधता केंद्रों में और मजबूती से उभर सकता है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया के धान उपार्जन केंद्र से 6,000 क्विंटल धान गायब, 1.39 करोड़ का घोटाला

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के गनमेन ने अपने आप को मारी गोली क्या था कारण……

Bhuvan Patel

ग्राम पंचायत बोक्करखार के सचिव पर गंभीर आरोप, हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा आवेदन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!