BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबर

कबीरधाम जिला पंचायत के निर्वाचित प्रत्याशियों को दिया गया निर्वाचन प्रमाण पत्र 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में पंडरिया और बोड़ला के निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 01 से 08 तक का सारणीरकरण किया गया। सारणीकरण के पश्चात परिणाम की घोषणा की गई।
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण 20 फरवरी को मतदान हुआ था। इसके बाद जिले के 08 जिला पंचायत क्षेत्र का सारणीकरण कर परिणाम बताया गया। जिला पंचायत सीईओं एवं रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार त्रिपाठी ने क्षेत्र क्रमांक 01 से निर्वाचित दीपा पप्पु धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 02 से निर्वाचित अन्नपूर्णा रामगोपाल चंद्राकर, क्षेत्र क्रमांक 03 से निर्वाचित रामकुमार भट्ट, क्षेत्र क्रमांक 04 से निर्वाचित राजेश्री घृतलहरे, क्षेत्र क्रमांक 05 से निर्वाचित पूर्णिमा मनिराम साहू और क्षेत्र क्रमांक 06 से निर्वाचित ललिता रूप सिंह धुर्वे, क्षेत्र क्रमांक 07 से निर्वाचित गंगाबाई लोकचंद साहू और क्षेत्र क्रमांक 08 से निर्वाचित राजकुमार मेरावी को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी गीता रायस्त, उपसंचालक राज तिवारी, सहायक रिटर्निग अधिकारी श्री गजेन्द्र साहू, रश्मि दुबे, सहायक संचालक एमके गुप्ता सहित निर्वाचन से जुड़े अधिकारी उपस्थित थे।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सीजी-टेट के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार: 1 फरवरी को 7 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

Bhuvan Patel

सुरक्षा कानून कागज़ों में, मजदूर ज़मीन पर मर रहे! अनिमेष इस्पात हादसे में श्रम विभाग और उद्योग विभाग की कार्यशैली पर सवाल, फैक्ट्री अधिनियम के नियमों की खुली अनदेखी

Bhuvan Patel

रुक्मणी विवाह मे भक्तों ने पखारे पैर और सुदामा चरित्र पर आंखे हुई नम

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!