BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

जसविंदर बग्गा बनाए गए स्थापना दिवस आयोजन समिति के जिला संयोजक, हर बूथ में मनाएगी भाजपा अपना स्थापना दिवस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा. 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को व्यापक स्तर पे मनाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी संगठनात्मक गतिविधियां प्रारंभ कर दी हैं. स्थापना दिवस आयोजन को लेकर जहां राष्ट्रीय एवं प्रदेश की टोलियां बनाई गई हैं वहीं जिला स्तर पे भी दायित्व दिए गए हैं. कवर्धा जिले में स्थापना दिवस तथा भारत रत्न डॉ भीम राव अम्बेडकर जयंती मनाने के लिए जिला स्तरीय समिति गठित की गई है जिसमें जिला संयोजक का दायित्व भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जसविंदर बग्गा को सौंपा गया है. समिति के सदस्यों के रूप में अशोक चंद्रवंशी, रूपेश जैन और चंद्रकुमार सोनी को जिम्मेदारी दी गई है.
भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने बताया है कि विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी के रूप में काम कर रही भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी 6 अप्रैल को अपने स्थापना दिवस को सभी कार्यकर्ताओं के साथ मनाने का निर्णय लिया है. जिसके अंतर्गत 6 अप्रैल को स्थापना दिवस के दिन पार्टी कार्यालय को सजाना, हर कार्यकर्ता के घर में पार्टी का झंडा लगाना, बूथ स्तर पे स्थापना दिवस का आयोजन करना शामिल है. 8 और 9 अप्रैल को भाजपा के सक्रिय सदस्यों का मंडल और विधानसभा स्तरीय सम्मेलन भी होना है. जिसमें तीन विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा.

गाँव – बस्ती चलो अभियान

पार्टी ने 7 से 12 अप्रैल तक भाजपा पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के लिए ये विशेष अभियान चलाने का निर्णय किया है. इसमें पार्टीजनों को किसी गांव, मोहल्ला या सेवा बस्ती में एक दिन गुजार कर पार्टी द्वारा बताई गई विभिन्न गतिविधियों को करना है. जिसमें रैली निकालना, स्वच्छता अभियान, समाज प्रमुखों से मिलना और शाम को चौपाल लगाना शामिल हैं.

भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती मनाएगी पार्टी

पार्टी ने इस अवसर पर 13 एवं 14 अप्रैल को विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय किया है. 15 से 25 अप्रैल के बीच जिला स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन भी किया जाना है जिसमें जिस तरह से कांग्रेस ने भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को उनके जीवन में अपमानित किया और भाजपा ने जो सम्मान दिया उसकी चर्चा की जाएगी.

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकसित भारत संकल्प यात्रा में शामिल हुई पंडरिया विधायक भावना बोहरा

Bhuvan Patel

Jagmag Lights invested in Sculpture: A New Breakthrough in India’s Decorative Lighting Industry

cradmin

प्रधानमंत्री आवास निर्माण में लक्ष्य से काफी दूर, जारी विज्ञापन के बावजूद भर्ती नहीं

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!