BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धासिटी न्यूज़

नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर भगाने वाला आरोपी तेलंगाना से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए तेलंगाना राज्य से अपहृत नाबालिक बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत सहयोगी आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
घटना की शुरुआत 18 मार्च 2025 को हुई, जब एक व्यक्ति ने थाना लालपुर में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक पुत्री सहेली कविता पात्रे के साथ पैसा निकालने के बहाने घर से निकली थी और लौटकर नहीं आई। परिजनों द्वारा आसपास व रिश्तेदारी में खोजबीन करने के बाद भी बालिका का कोई सुराग नहीं मिला। इस आधार पर थाना लालपुर में अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक लोरमी श्रीमती माधुरी धिरही के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सायबर सेल की तकनीकी सहायता और मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी और पीड़िता की लोकेशन की जानकारी जुटाई गई।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सत्यप्रकाश रात्रे और पीड़िता तेलंगाना राज्य में रह रहे थे। पुलिस टीम ने तेलंगाना जाकर 07 अप्रैल 2025 को बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया। पीड़िता के बयान के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर भगाया और उसके साथ लगातार दुष्कर्म किया। इस पूरी घटना में सहेली कविता पात्रे द्वारा आरोपी के साथ संपर्क में रहकर सहयोग करना भी सामने आया है।
प्रकरण में आरोपी सत्यप्रकाश रात्रे (20 वर्ष) निवासी बेडापारा, थाना लोरमी एवं सहआरोपी कविता पात्रे (24 वर्ष) निवासी बंशापुर, थाना लालपुर के विरुद्ध धारा 87, 64(ड), 3(5) बीएनएस एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सूदखोरी का शिकंजा: 4 लाख का कर्ज बना 40 लाख का बोझ, शिक्षक को ब्लैंक चेक से ब्लैकमेल

Bhuvan Patel

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा बालाजी सरकार मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में हुए शामिल 

Bhuvan Patel

अमित बाजपेयी ने किया 15 लाख का धान गबन, कुकदूर उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार — 119 बोरा धान जप्त

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!