BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सरदार वल्लभ भाई पटेल शक्कर कारखाने में किसानों का भुगतान लंबित, 22 अप्रैल से आंदोलन की चेतावनी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में गन्ना उत्पादक किसानों का करोड़ों रुपए का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है, जिससे किसानों में भारी आक्रोश है। इसी मुद्दे को लेकर राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने सोमवार को कवर्धा का एक दिवसीय दौरा कर कारखाने के प्रबंध संचालक से चर्चा की। उन्होंने किसानों की लंबित राशि का भुगतान ब्याज सहित जल्द से जल्द करने की मांग की है।
बैठक की शुरुआत भारत रत्न और संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में प्रभावित किसान भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं।
किसानों की मांगसिर्फ मूल नहीं, ब्याज सहित हो भुगतान
प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे ने कहा कि किसानों की मेहनत का पैसा महीनों से अटका हुआ है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति बदहाल हो गई है। उन्होंने बताया कि लगभग 10,000 गन्ना उत्पादक किसानों का भुगतान बकाया है, जिसकी राशि करोड़ों में है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 22 अप्रैल तक किसानों का भुगतान नहीं होता है, तो जिला मुख्यालय स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

आगे की रणनीति

अनिल दुबे ने बताया कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो किसानों को साथ लेकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा, जिसकी शुरुआत कवर्धा से होगी और जरूरत पड़ी तो राजधानी रायपुर तक जाएगा।

 

 

IMG-20260429-WA0026
previous arrow
next arrow

Related posts

भारतीय डाक कवर्धा उपसंभाग द्वारा किया गया कुंडा, पंडरिया में डाक चौपाल का आयोजन 

Bhuvan Patel

कबीरधाम: अविवाहित बालिका ने जन्म दिया नवजात शिशु, शिशु की हालत नाजुक — प्रशासन को अब तक जानकारी नहीं

Bhuvan Patel

गांजा सप्लायर तक पहुँची पुलिस — उड़ीसा निवासी तस्कर गिरफ्तार, NDPS प्रकरण में धारा 29 जोड़ी गई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!