BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

धान उपार्जन में गड़बड़ी, तीन के खिलाफ एफआईआर 368 क्विंटल धान गायब, 8.48 लाख रुपये की शासकीय क्षति

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के उपार्जन कार्य में गड़बड़ी सामने आने पर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए उपार्जन केंद्र प्रभारी, समिति प्रभारी और कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। मामला पलारी तहसील के प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति, उपार्जन केंद्र जारा से जुड़ा है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहकारिता विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान उपार्जन केंद्र जारा में गड़बड़ी पकड़ी गई। जांच में पाया गया कि केंद्र में कुल 54,905.60 क्विंटल धान का उपार्जन हुआ था, परंतु मात्र 54,536.82 क्विंटल धान का परिदान हुआ। शेष 368.78 क्विंटल धान, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 8 लाख 48 हजार 194 रुपये है, केंद्र में भौतिक रूप से अनुपलब्ध पाया गया।
जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने उपार्जन केंद्र प्रभारी परदेशी राम साहू, समिति प्रभारी पंचराम ध्रुव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर दीपक साहू के विरुद्ध थाना पलारी में अपराध पंजीबद्ध कराया है। मामला दर्ज होते ही विभाग और स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
इस संबंध में जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि “धान उपार्जन केंद्रों में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि है। दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। अन्य उपार्जन केंद्रों की भी गहन जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर बख्शा नहीं जाएगा।”
बताया जा रहा है कि पलारी क्षेत्र सहित अन्य उपार्जन केंद्रों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण और स्टॉक मिलान कार्यवाही लगातार जारी है ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 02 से पार्वती सुनहले चुनावी मैदान पर 

Lomesh Patel

बदलाव की राह देख रहा ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’: चिल्फी से सरोदा दादर तक जर्जर सड़कें बनीं पर्यटन विकास में सबसे बड़ी बाधा

Bhuvan Patel

रिश्वतखोर एकाउंटेंट नरेन्द्र कुमार राउतकर तत्काल प्रभाव निलंबित 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!