BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 101 जोड़े 30 अप्रैल को विवाह बंधन में बंधेंगे

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत कबीरधाम जिले के 101 नवदंपत्तियों का सामूहिक विवाह 30 अप्रैल को गांधी मैदान में होगा। इस कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य प्रमुख लोग नव दंपत्तियों को आशीर्वाद देंगे।
कलेक्टर ने की तैयारियों की समीक्षा
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विवाह समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। वे आयोजन स्थल से लेकर वर और कन्या के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे।

दुल्हों की सामूहिक बारात का आयोजन
सामूहिक विवाह के कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे गांधी मैदान से होगी, और 9 बजे वीर सावरकर भवन से दुल्हों की बारात गांधी मैदान के लिए प्रस्थान करेगी। शादी के कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य और अन्य जनप्रतिनिधि नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम के कस्टम मिलिंग में लगे राइस मिलों की जांच की आवश्यकता

Bhuvan Patel

तरेगांव वन परिक्षेत्र में चार हाथियों का झुंड सक्रिय, वन विभाग की सतत निगरानी — आसपास के गांवों में अलर्ट जारी

Bhuvan Patel

मारपीट और गाली-गलौज के तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामला सुलझा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!