BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना वर्ष पर रक्तदान शिविर आयोजित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा में 43 यूनिट रक्त संग्रहित, सांसद ने किया शुभारंभ
कवर्धा, राष्ट्र सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहे भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने 70वें स्थापना वर्ष ‘एसबीआई: सात दशकों से देश के साथ’ के उपलक्ष्य में आज जिला चिकित्सालय, कवर्धा में एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय रक्तदान अभियान 2025 के अंतर्गत यह शिविर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी एकसाथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित शिविर का शुभारंभ राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे ने दीप प्रज्वलन कर किया। अपने मुख्य संबोधन में उन्होंने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय दान है, जिससे एक नहीं बल्कि अनेक जिंदगियों को बचाया जा सकता है। यह अभियान न केवलभारतीय स्टेट बैंक के 70वें स्थापना वर्ष पर रक्तदान शिविर आयोजित जनभागीदारी का प्रतीक है, बल्कि यह समाज में सेवा, सहानुभूति और एकता के मूल्यों को भी मजबूत करता है।” उन्होंने आगे कहा कि भारतीय स्टेट बैंक जैसी संस्था जब इस प्रकार की सामाजिक पहल करती है, तो वह केवल बैंकिंग संस्था नहीं रह जाती, बल्कि समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन जाती है।
सांसद पांडे ने इस शिविर में रक्तदान कर रहे युवाओं से चर्चा कर उन्हें प्रोत्साहित भी किया और स्वयं इस आयोजन में मौजूद रहकर समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने एसबीआई के प्रबंधन और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बैंक का यह योगदान सिर्फ वित्तीय क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
भारतीय स्टेट बैंक, मुख्य शाखा कवर्धा के तत्वावधान में आयोजित इस शिविर में 43 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। राज्य के नोडल अधिकारी डॉ. कमलेश जैन ने स्वयं रक्तदान कर उपस्थित युवाओं को प्रेरित किया।
शिविर के दौरान शाखा प्रबंधक सत्येंद्र कुमार आरस, मुख्य प्रबंधक सुधीर भट्ट एवं सहयोगी रंजन कुमार ने बताया कि रक्तदान एक ऐसा महान कार्य है जिससे किसी ज़रूरतमंद की ज़िंदगी बचाई जा सकती है। एक यूनिट रक्त से तीन लोगों को जीवनदान मिल सकता है। यह न केवल सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि यह रक्त संचार सुधारता है, हृदय को स्वस्थ रखता है तथा कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की संभावनाएं भी घटती हैं।
प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवीय सेवा का संदेश दिया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल में स्वास्थ्य की नई राह: तरेगांव जंगल में 115 गर्भवती महिलाओं की हुई निःशुल्क सोनोग्राफी जांच 

Bhuvan Patel

पानी की समस्याओं के निराकरण के लिए  कबीरधाम जिला में टोल फ्री फोन नंबर जारी

Bhuvan Patel

स्वच्छ भारत मिशन में बड़ा घोटाला! 137 ग्रामीणों से वसूली, शौचालय गायब—पूर्व सरपंच परिवार पर ठगी के गंभीर आरोप, प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!