BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबररायपुरसमाचारसिटी न्यूज़

श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, तदर्थ समिति गठित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ को और अधिक सशक्त, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कवर्धा में संपन्न हुई संघ की प्रदेश कार्यकारिणी समिति की बैठक में सर्वसम्मति से प्रदेश कार्यकारिणी को भंग करने का निर्णय लिया गया। यह फैसला बैठक में उपस्थित सदस्यों के अनुरोध और संगठनात्मक हित को ध्यान में रखते हुए किया गया।

बैठक में कुल 23 में से 12 सदस्यों की उपस्थिति के साथ कोरम पूर्ण रहा। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनोज गोस्वामी, इजहार अहमद, अविनाश ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल एवं श्याम भोजवानी, कोषाध्यक्ष आसिफ इकबाल, प्रदेश सलाहकार इंदर कोटवानी, प्रदेश संगठन सचिव विजय तिवारी   निशा मसीह , पुर्णिमा शुक्ला और अफजल रिजवी सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। वहीं कुछ पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य अथवा अन्य कारणों से अनुपस्थित रहते हुए मोबाइल के माध्यम से प्रस्ताव पर सहमति दी।

बैठक का उद्देश्य संगठन में उत्पन्न हुए विवादों का शांतिपूर्ण समाधान निकालते हुए संघ की गरिमा बनाए रखना और भविष्य की कार्ययोजना तय करना रहा। सदस्यों ने स्पष्ट किया कि कुछ निष्कासित व्यक्तियों द्वारा की जा रही अनर्गल बयानबाजी और असंवैधानिक बैठकों से संगठन की छवि प्रभावित हो रही थी, जिसे रोकने के लिए यह निर्णय आवश्यक था।

बैठक में पांच सदस्यीय तदर्थ समिति के गठन का सर्वसम्मत प्रस्ताव पारित किया गया, जो आगामी प्रदेश स्तरीय चुनाव तक संगठन का संचालन करेगी। तदर्थ समिति में मनोज गोस्वामी, इंदर कोटवानी, अविनाश ठाकुर, इजहार अहमद और अनिल अग्रवाल को शामिल किया गया है।

साथ ही यह निर्णय लिया गया कि प्रदेश के सभी संभागीय एवं जिला स्तरीय कमेटियां पूर्ववत कार्य करती रहेंगी। संगठन की कमियों को दूर करने और आपसी समन्वय बढ़ाने के लिए सभी पूर्व पदाधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा जताई गई।

बैठक में रतनपुर में हुई असंवैधानिक बैठक की निंदा करते हुए उसमें शामिल पदाधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। इसी क्रम में अंबिकापुर जिला अध्यक्ष परमेश्वर प्रजापति को तत्काल निलंबित कर उनसे स्पष्टीकरण मांगे जाने का निर्णय लिया गया। निलंबन अवधि में नए कार्यकारी जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की जिम्मेदारी सरगुजा संभागीय अध्यक्ष एवं तदर्थ समिति को सौंपी गई है।

इसके अलावा शीघ्र ही सामान्य सभा बुलाने, प्रदेश स्तरीय चुनाव कराने तथा चुनाव की तिथि एवं स्थान तय करने का निर्णय लिया गया। निर्वाचन अधिकारी के रूप में रवि वाटाने के नाम पर सर्वसम्मति बनी, जो तदर्थ समिति के समन्वय से चुनावी कार्यक्रम तय करेंगे।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह निर्णय संघ को नई दिशा देगा और छत्तीसगढ़ के श्रमजीवी पत्रकारों के हित में संगठन को और अधिक मजबूत बनाएगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

रानीदहारा जलप्रपात की लहरों में डूब गई जिंदगी… दोस्त की आंखों के सामने बह गया युवक, एक अब भी लापता

Bhuvan Patel

मनरेगा भवन बना “दरारों का स्मारक”! 3 साल में तैयार पंचायत भवन की गुणवत्ता पर सवाल, लाखों खर्च फिर भी हाल बेहाल

Bhuvan Patel

गौरी गौरा विसर्जन के दौरान  विवाद, 14 लोगों को आई हल्की चोटें — पुलिस ने किया स्थिति पर नियंत्रण

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!