BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

योग भारतीय संस्कृति की धरोहर, जो देता है तन-मन को शक्ति : विधायक भावना बोहरा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में हुआ सामूहिक योगाभ्यास और पौधरोपण, बड़ी संख्या में नगरवासी हुए शामिल
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सामुदायिक भवन परिसर, पंडरिया में “योग फॉर-वन अर्थ, वन हेल्थ” विषय पर आधारित सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा शामिल हुईं और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास करते हुए सभी को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है जो न केवल शरीर को स्वस्थ बनाता है, बल्कि मन और आत्मा को भी सशक्त करता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज योग ने वैश्विक पहचान बनाई है और करोड़ों लोग इसका लाभ ले रहे हैं।”
विधायक बोहरा ने योग को रोजमर्रा की आदत बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि “योग एक दिन का अभ्यास नहीं, जीवन जीने की कला है। यह मानसिक तनाव दूर करता है और रोगों से लड़ने की शक्ति देता है।”
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस आयोजन में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे, उपाध्यक्ष श्री सुमित तिवारी, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष श्री छत्रकिशोर तिवारी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिकगण मौजूद रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

मंत्रिमंडल का बैठक खत्म , लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

Bhuvan Patel

ड्यूटी के नाम पर छल: स्वास्थ्यकर्मी के साथ दुष्कर्म, गर्भपात और न्याय की जंग”

Bhuvan Patel

22 जुलाई को कबीरधाम में किसान सत्याग्रह आज, खाद-बीज भुगतान और करणी कृपा स्टील पर कार्रवाई की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!