BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

“बिहान” में संविदा भर्ती का मौका: 4 मई तक आवेदन, विकासखंड परियोजना प्रबंधक सहित तीन पदों पर वैकेंसी

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत संविदा पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने विकासखंड परियोजना प्रबंधक, क्षेत्रीय समन्वयक एवं लेखापाल के एक-एक रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 मई 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन भेज सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के नाम से भेजे जाने हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि ये पद जिला पंचायत सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए भरे जाएंगे, जबकि आवेदन प्रक्रिया बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत कार्यालय के माध्यम से संचालित की जा रही है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पदों की संख्या, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, चयन प्रक्रिया एवं आवेदन प्रारूप की विस्तृत जानकारी जिला की आधिकारिक वेबसाइट जिला बलौदाबाजार-भाटापारा (balodabazar.gov.in) पर उपलब्ध है। साथ ही अभ्यर्थी कार्यालय, जिला पंचायत बलौदाबाजार-भाटापारा के सूचना पटल पर भी विस्तृत विज्ञापन देख सकते हैं।

ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत यह भर्ती प्रक्रिया स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने की दिशा में अहम मानी जा रही है। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अंतिम तिथि का विशेष ध्यान रखने और समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करने की अपील की है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्याऊ भी, परवाह भी: चिलचिलाती गर्मी में राहगीरों और बेजुबानों के लिए संजीवनी बनी नगर पालिका कवर्धा”

Bhuvan Patel

शर्मनाक तमाशा: अश्लील डांस परोसकर भीड़ जुटाई, ओड़िसा की डांसर गिरफ्तार, SDM का थिरकता वीडियो वायरल

Bhuvan Patel

गांजा तस्करी का पर्दाफाश, पुलिस ने सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से फरार आरोपी को दबोचा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!