BP NEWS CG
कवर्धापंडरिया विधायकबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

ऑपरेशन सिंदूर और महादेव भारत की सैन्य दृढ़ता और आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस का प्रतीक: विधायक भावना बोहरा”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ऑपरेशन सिंदूर और ऑपरेशन महादेव को लेकर महत्वपूर्ण प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये अभियान भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक क्षमता और आतंकवाद के खिलाफ अडिग संकल्प का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आतंकवाद के खिलाफ जिस प्रकार निर्णायक कार्रवाई की है, वह दुनिया को भारत की नई सुरक्षा नीति और आत्मनिर्भर सैन्य शक्ति का परिचायक है।
भावना बोहरा ने बताया कि 28 जुलाई को श्रीनगर के पास ऑपरेशन महादेव के तहत सेना, सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बैसरन घाटी में पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीन आतंकवादियों – सुलैमान उर्फ फैसल जट, अफगान और जिबरान – को ढेर कर दिया गया। यह कार्रवाई 26 निर्दोष लोगों की शहादत का न्याय है।
विधायक बोहरा ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जब-जब भारत ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई की, विपक्ष ने सेना के शौर्य पर सवाल खड़े किए, जो दुर्भाग्यपूर्ण और सेना के मनोबल को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने कहा कि उरी, पुलवामा और अब ऑपरेशन सिंदूर व महादेव के समय सबूत मांगना देश की सुरक्षा से खिलवाड़ है।
उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के बयानों का हवाला देते हुए कहा कि भारत अब आतंकवादियों को घर में घुसकर मारने की नीति पर चल रहा है। ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तान व पीओके में आतंकी ठिकानों पर किए गए हवाई हमले, स्वदेशी हथियारों का प्रयोग और एयर डिफेंस सिस्टम की सफलता हमारी आत्मनिर्भरता की मिसाल है।
भावना बोहरा ने कहा कि यह समय राजनीतिक मतभेदों का नहीं, बल्कि देश की एकता और शहीदों को सम्मान देने का है। उन्होंने सेना, पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों को साधुवाद देते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि भारत आतंकवाद के समूल नाश तक अपनी लड़ाई जारी रखेगा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

बायपास पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर की टक्कर से युवक का पैर कुचला, हालत गंभीर

Bhuvan Patel

अमरकंटक में कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटीं पंडरिया विधायक भावना बोहरा, चौथे वर्ष भी निःशुल्क भोजन-विश्राम की व्यवस्था शुरू

Bhuvan Patel

भूमि पर अवैध कब्जे पर त्वरित कार्रवाई — कवर्धा में 9 हेक्टेयर संरक्षित जंगल मुक्त, चार आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में!

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!