BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़मुंगेलीसमाचारसिटी न्यूज़

राष्ट्रीय मार्ग बाधित करने पर भीम आर्मी नेताओं के खिलाफ FIR, चिल्फी थाना क्षेत्र की घटना

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
चिल्फी
ज़िले में एक अनोखा विरोध प्रदर्शन ने प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, कुत्ते के एक्सीडेंट को लेकर आक्रोशित भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग (लोरमी–पंडरिया रोड) पर गुरुवार को अचानक चक्काजाम कर दिया।
चिल्फी थाना जिला मुंगेली के सामने हुए इस अवैध प्रदर्शन का नेतृत्व लोरमी ब्लॉक अध्यक्ष सुमीत कोसले और महा सचिव सोन कुर्रे कर रहे थे। उनके साथ संजीत बर्मन, संजू बंजारा, किशन, रघु बंजारे, रामनाथ कोशले, लव सतनामी, हरेशा बंजारा, विरेन्द्र धृतलहरे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

इस अचानक जाम के कारण आम जनता को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी, निजी वाहन से लेकर आवश्यक सेवाओं तक का आवागमन बाधित हो गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चक्काजाम करने वाले आरोपियों के खिलाफ थाना चिल्फी में अपराध क्रमांक 120/2025 पंजीबद्ध किया है। उनके खिलाफ धारा 126(1), 190 बीएनएस के तहत केस दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
प्रशासनिक हलकों से लेकर आम जनता तक इस मामले ने व्यापक चर्चा छेड़ दी है, क्योंकि कुत्ते की सड़क दुर्घटना को मुद्दा बनाकर राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध करना कई सवाल खड़े कर रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रतिबंधित एक्सोटिक मछलियों की खुलेआम बिक्री! – मछली पालन विभाग की अधिसूचना का उल्लंघन, जिम्मेदार मौन

Bhuvan Patel

छत्तीसगढ़ में अवैध अप्रवासियों पर सख्ती

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा से प्रख्यात भजन गायक श्री हंसराज रघुवंशी ने की सौंजन्य मुलाकात

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!