BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

कबीरधाम में बड़ा धमाका जिला से लेकर महाविद्यालय तक सभी प्रभारी बदले, जल्द बनेगी नई टीम

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने कबीरधाम जिले में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए जिला संगठन, विधानसभा, ब्लॉक और महाविद्यालय स्तर के सभी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से मुक्त कर दिया है। यह आदेश जिला प्रभारी आदित्य नारंग और जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से जारी किया गया।
जारी संगठनात्मक सूचना के अनुसार, सभी मौजूदा प्रभारियों का प्रभार समाप्त कर दिया है संगठन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम कार्यप्रणाली में नई ऊर्जा और गति लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नई टीम के लिए मापदंड तय
जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी ने कहा कि नई टीम में वही कार्यकर्ता शामिल होंगे, जो छात्र हितों के प्रति समर्पित, सक्रिय और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखते हों। वहीं, जिला प्रभारी आदित्य नारंग ने बताया कि नई नियुक्तियां पारदर्शी प्रक्रिया से होंगी, ताकि संगठन को आने वाले समय में और मजबूती मिल सके।
छात्र राजनीति में बढ़ेगी हलचल
एनएसयूआई का यह बड़ा निर्णय जिले की छात्र राजनीति में नई हलचल पैदा करने वाला है। नई टीम से उम्मीद की जा रही है कि वह शिक्षा, छात्र अधिकारों और युवाओं के मुद्दों पर और अधिक दमदारी से काम करेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

करंट लगाकर जंगली सुअर का शिकार : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

सुबह-सुबह खूनी हमला, सिर पर टंगिया से वार,  मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, प्राणघातक हमले का आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

जमीन विवाद में खून की होली – बेटे ने पिता व फूफी की हत्या की

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!