BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पुलिस की कार्रवाई – “समाधान सेल” की सूचना पर सटोरिया गिरफ्तार, सट्टा-पट्टी व मोबाइल जब्त

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
बलौदाबाजार।
जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में संचालित “समाधान सेल” लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। 22 अगस्त को मिली सूचना के आधार पर थाना सिमगा पुलिस ने नया बस स्टैंड सिमगा में दबिश देकर सट्टा-पट्टी लिखते हुए एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम –
घनश्याम देवांगन (27 वर्ष), निवासी कंकालीन पारा, सिमगा
पुलिस ने आरोपी से ₹300 नगद, सट्टा-पट्टी और एक मोबाइल फोन जब्त किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सिमगा में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 06(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना “समाधान सेल” हेल्पलाइन नंबर 94792-20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के माध्यम से दें।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कवर्धा के जंगलों में मौत का तांडव! तेंदुआ–बायसन शिकार से खुली वन सुरक्षा की पोल—कार्रवाई बाद में, सवाल पहले: जंगल की भरपाई कौन करेगा

Bhuvan Patel

कबीरधाम में जप्तशुदा 24 वाहनों की खुले मैदान में नीलामी: 22 अप्रैल को पुलिस परेड ग्राउंड में लगेगी बोली

Bhuvan Patel

कुपोषण को दूर करने जिले के सभी आंगनबाड़ी केंदो में मनाया जा रहा राष्ट्रीय पोषण माह

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!