BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईभावना बोहरा न्यूजसमाचारसिटी न्यूज़

विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन – सेवा व दर्शन के कार्यक्रम में शामिल होंगे हजारों समर्थक

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा/पंडरिया।
पंडरिया विधानसभा की विधायक भावना बोहरा का जन्मदिन 24 अगस्त को जनसेवा और धार्मिक आयोजनों के बीच मनाया जाएगा। दिनभर उनके निवास एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर मुलाकात और दर्शन का कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे कवर्धा स्थित आशानगर के पास वृक्षारोपण से होगी। इसके बाद सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक विधायक निवास कार्यालय में आम जनता और समर्थकों से मुलाकात का समय निर्धारित है।
विधायक भावना बोहरा सुबह 9.30 बजे माता महामाया मंदिर और 10 बजे श्री खेड़ापति जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लेंगी। इसके पश्चात 10.30 से 11.30 बजे तक वे जिला भाजपा कार्यालय विवेकानंद भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगी।
दोपहर 3 बजे रणवीरपुर स्थित “जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र” निवास कार्यालय में विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जहां विधायक आम नागरिकों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुनेंगी।
जन्मदिन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह है। समर्थक, कार्यकर्ता और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी लोकप्रिय विधायक को शुभकामनाएं देने तैयार हैं।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से विजयादशमी पर पंडरिया नगर को मिला 1 करोड़ का विकास पैकेज

Bhuvan Patel

“न्याय सबके लिए”: कबीरधाम में नालसा की योजनाओं पर विशेष कार्यशाला, न्याय तक आसान पहुंच की पहल

Bhuvan Patel

मुख्यालय से नदारद पंडरिया R.E.S. अधिकारी – निर्माण कार्यों में गुणवत्ता पर संकट

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!