BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

सड़क सुरक्षा में अनोखी पहल – कबीरधाम पुलिस ने गौ माता को पहनाए रेडियम बेल्ट

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , सड़क सुरक्षा और मानवीय संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण पेश करते हुए कबीरधाम पुलिस ने गौ माता व अन्य मवेशियों को रेडियम बेल्ट पहनाने की पहल की है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस ने यह अभियान चलाया।
इस पहल का उद्देश्य रात के समय या कम रोशनी में मवेशियों को दूर से ही दिखाई देना सुनिश्चित करना है, ताकि वाहन चालक समय रहते सावधान हो सकें और सड़क हादसों की संभावना घटे। अक्सर हाईवे और मुख्य सड़कों पर अचानक मवेशियों के आ जाने से गंभीर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस स्थिति से बचाव के लिए यह प्रभावी कदम उठाया गया है।
1 सितंबर को यातायात पुलिस कबीरधाम ने करीब 200 गौवंश को रेडियम बेल्ट पहनाए। इस मौके पर सहायक उपनिरीक्षक विक्रांत गुप्ता, प्रधान आरक्षक राजेश गौतम, राबेन्द्र सेन, दिनेश तिवारी, आरक्षक संजू चंद्रवंशी, राजेंद्र चंद्रवंशी, गोविंद पटेल, अशराफुल समेत पुलिस जवान मौजूद रहे।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रयास न केवल सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद करेगा बल्कि समाज में पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करेगा।
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे भी सड़क पर बैठे या घूमते हुए पशुओं को रेडियम बेल्ट उपलब्ध कराने में सहयोग करें, जिससे जिले की यातायात व्यवस्था सुरक्षित और सुचारु बने तथा पशु अनचाही दुर्घटनाओं से बचे रहें।

Related posts

शराबी पीठासीन अधिकारी को कलेक्टर ने किया निलंबित , कार्य के बजाए फरमा रहा था आराम 

Bhuvan Patel

विधायक का चुनाव हारने वाले दीपक बैज आज सासंद बनाने एक दिवसीय कबीरधाम दौरे पर

Bhuvan Patel

रामगोपाल वर्मा कबीरधाम कलेक्टर और राजेश अग्रवाल होंगे एसपी आदेश जारी 

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!