BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

तेज बारिश से उफनी नदी ने छीनी जिंदगी – कबीरधाम में नहाने गई महिला 2 किलोमीटर बहकर मौत के मुंह में समाई

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा । जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी में दर्दनाक हादसा सामने आया। नदी में नहा रही महिला अचानक तेज बारिश के चलते बढ़े जलस्तर में बह गई।
मृतका की पहचान इमला बाई (47) पति झंगलू, निवासी चोरभट्टी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला बहते-बहते लगभग दो किलोमीटर दूर पेड़ की डाल में फंस गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने तुरंत घटना की सूचना बोड़ला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु बोड़ला मर्चुरी भेज दिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सारंगपुर कला संकुल का संकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता ग्राम पंचायत नेऊरगांव खुर्द संपन्न 

Bhuvan Patel

कबीरपंथ की आस्था का सम्मान: ‘पंथश्री हुजूर उदितमुनि नाम साहेब’ के चादर तिलक समारोह पर 23 जनवरी को छत्तीसगढ़ में मदिरा व मांस बिक्री प्रतिबंध की मांग

Bhuvan Patel

पहली बरसात में  उखाड़   गया 5 लाख का सीसी रोड — जिला खनिज न्यास मद की राशि का दुरुपयोग, जांच और कार्रवाई की मांग तेज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!