BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

भालूचूवा में सतनामी समाज की सामाजिक बैठक – शिक्षा, स्वास्थ्य व नशा मुक्ति पर जागृति, संगठनबद्धता पर जोर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा।
ग्राम भालूचूवा में आज सतनामी समाज की महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन, महंतगण, महिला महंतगण, युवा साथियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य, नशा मुक्ति, अंधविश्वास उन्मूलन और सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता लाना तथा संगठन की शक्ति को मजबूत करना रहा। बाबा जी द्वारा बताए गए सतमार्ग और संदेशों का वाचन समाज के राज महंत व वरिष्ठों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर जिला सतनामी समाज के रामप्रसाद, विधायक प्रतिनिधि मनोज बंजारे, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष प्रतिनिधि गणपत बघेल, जनपद सदस्य प्रतिनिधि मिथलेश बंजारे, प्रदेश सतनामी समाज के उपाध्यक्ष हीरो जांगड़े, युवराज , समाज के वरिष्ठ अरविंद पात्रे, सरपंचगण सहित छाड़ीदार, भंडारी, महंतगण तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।
बैठक में यह संकल्प लिया गया कि समाज को शिक्षा व संगठन की शक्ति से सशक्त बनाकर आने वाली पीढ़ी के लिए एक नई दिशा दी जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ महतारी की आरती और भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया ‘रजत जयंती राज्योत्सव’ — सांस्कृतिक झलकियों से गूंजा पूरा शहर

Bhuvan Patel

वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत अवैध लकड़ी परिवहन करते लकड़ी सहित वाहन जप्त किया गया

Bhuvan Patel

सूरीघाट मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या, धारदार हथियार से हमला कर आरोपी फरार – बिलासपुर SSP मौके पर

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!