BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

छात्र से मारपीट और लापरवाही का आरोप – प्रधान पाठक सहित दो शिक्षक निलंबित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा। शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही और छात्र से अमानवीय व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा ने बड़ी कार्रवाई की है।
कवर्धा जिले के केसली स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक डेजी जॉय पर 7वीं के छात्र भावेश साहू से मारपीट का आरोप सिद्ध पाया गया। इसी प्रकरण में शिक्षक श्री मनोज वर्मा के खिलाफ भी गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि हुई है।
जांच रिपोर्ट में सामने आया कि प्रधान पाठक डेजी जॉय ने छात्र की पिटाई की, वहीं मनोज वर्मा 22 अगस्त से बिना सूचना अनुपस्थित रहे और कई बार शराब सेवन कर विद्यालय पहुंचे। विद्यालय की साफ-सफाई, बिजली और पंखों की मरम्मत जैसी मूलभूत व्यवस्थाएं भी लापरवाही का शिकार रहीं।

प्रकरण को गंभीर कदाचार मानते हुए दोनों शिक्षकों को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, कबीरधाम नियत किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पांडातराई में गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से संपन्न, आचार्य जलेश्वर महाराज के सान्निध्य में निकली कलश यात्रा

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 40 दीदियों को अंतर्राज्यीय रोजगारपरक अध्ययन भ्रमण के लिए किया रवाना

Bhuvan Patel

किसानों के लिए खुशखबरी: कबीरधाम में नलकूप खनन पर से प्रतिबंध हटा

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!