BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बलौदा बाजारसमाचारसिटी न्यूज़

आईटीआई  में रक्तदान शिविर, 20 युवाओं ने किया रक्तदान – सेवा पखवाड़ा में उमड़ा उत्साह

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) बलौदाबाजार में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
शिविर में विभिन्न ट्रेड से जुड़े 20 प्रशिक्षुओं ने रक्तदान कर सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया। इस अवसर पर कुल 20 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ, जो ज़रूरतमंदों की जिंदगी बचाने में मददगार साबित होगा।
कार्यक्रम में संस्था के एलएडी तिरपुड़े, इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी बलौदाबाजार के पदाधिकारी, प्रभारी प्रशिक्षण अधीक्षक परमानंद गौड़, कार्यक्रम संयोजक भूपेन्द्र सिंह वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की ऐसी भागीदारी समाज में मानवीय मूल्यों को और मजबूत बनाती है। रक्तदान न केवल दूसरों के जीवन को बचाने का माध्यम है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
 इस तरह सेवा पखवाड़ा के तहत आईटीआई बलौदाबाजार का यह आयोजन युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

वनांचल ग्राम कोदवागोड़ान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने ₹2.75 करोड़ की लागत से 100 सीटर बालक छात्रावास निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

Bhuvan Patel

गांव-गांव में बिक रही अवैध शराब, आबकारी विभाग नदारद: पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

“जनपद पंचायत पंडरिया सभापति थानेश्वर जायसवाल ने दी विजया दशमी, गांधी-शास्त्री जयंती एवं संघ स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ, शांति और एकता का दिया संदेश”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!