BP NEWS CG
छत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 350 कट्टा अवैध धान जब्त, बिचौलियों पर शिकंजा कसना शुरू

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान खरीदी शुरू होने से पहले जिले में अवैध धान भंडारण और परिवहन पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश पर गठित टीमों ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर कुल 350 कट्टा अवैध धान जब्त किया।
जिला खाद्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कसडोल मंडी क्षेत्र के ग्राम असनींद निवासी गणेश राम पटेल से 60 कट्टा और सेल निवासी प्रेमलाल साहू से 50 कट्टा धान जब्त किया गया। वहीं बलौदाबाजार मंडी अंतर्गत यहोवा ट्रेडर्स खोरसीनाला (पनगांव) से 125 कट्टा, निषाद ट्रेडर्स रसेड़ी से 50 कट्टा तथा सिमगा मंडी क्षेत्र के ग्राम किरवई में पूरन लाल साहू से 60 कट्टा धान जब्त कर मण्डी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने बताया कि जिले में अवैध धान परिवहन की रोकथाम हेतु 12 स्थानों पर चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं, जहाँ मण्डी, सहकारिता और राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। टीमों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि कोचियों और बिचौलियों के माध्यम से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।
कलेक्टर दीपक सोनी ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में अवैध धान कारोबार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

500 पेटी शराब ₹30 लाख, वाहन की कीमत ₹20 लाख, कुल जब्ती ₹50 लाख की बड़ी कार्यवाही

Bhuvan Patel

सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार, दिव्यांगों और प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में अव्वल रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला फिर बना अग्रणी रोजगार देने के तीन अलग-अलग पैरामीटर्स पर कबीरधाम प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

रायपुर में पंडरिया सेवा सदन का लोकार्पण: सेवा, संवेदना और संकल्प का सशक्त प्रतिमान

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!