BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खाना रखने की बात पर चढ़ा खून! छोटे भाई ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा थाना क्षेत्र में आज एक ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया, जिसने पूरे रामनगर क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। पारिवारिक विवाद के दौरान छोटे भाई ने बड़े भाई की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
मृतक विनोद बंजारे, उम्र 38 वर्ष, पिता स्व. मेलाराम निवासी रामनगर, अपने घर में परिवार के साथ था। पुलिस जांच में सामने आया कि घर में खाना कहाँ रखा जाए इसी मामूली बात को लेकर मृतक विनोद और उसके छोटे भाई श्रावण बंजारे (26 वर्ष) के बीच कहासुनी शुरू हुई। विवाद बढ़ते-बढ़ते इतना तीखा हो गया कि श्रावण ने आवेश में आकर कुल्हाड़ी उठा ली और विनोद के गर्दन के नीचे जोरदार वार कर दिया।
गंभीर चोट लगने से विनोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना कवर्धा पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुँची और आवश्यक कार्यवाही की। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा जा रहा है। आरोपी श्रावण बंजारे को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
रामनगर में इस घटना से भारी शोक और दहशत है। एक मामूली घरेलू विवाद ने पूरे परिवार को उजाड़ 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हाईटेंशन तार की चपेट में आया तेंदूपत्ता से भरा ट्रक

Bhuvan Patel

जन्मदिन पर पत्नी की गला दबाकर हत्या: चरित्र संदेह बना लव मैरिज का खूनी अंत, आरोपी पति लोरमी से गिरफ्तार”

Bhuvan Patel

खेल, संस्कृति और जागरूकता के संग बालिकाओं का सशक्तिकरण: राष्ट्रीय बालिका दिवस पर कबीरधाम में खेल महोत्सव 2026”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!