BP NEWS CG
क्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरबलौदा बाजारसिटी न्यूज़

रात के अंधेरे में रेत माफिया की दुस्साहस भरी करामात! खनिज विभाग की जप्त रेत पर डाका, 08 आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
जिले में रेत माफियाओं की हिम्मत इस कदर बढ़ चुकी है कि वे खनिज विभाग द्वारा जप्त कर पंचायत की सुपुर्दगी में दी गई रेत को भी नहीं छोड़ रहे। ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में इसी तरह की बड़ी घटना सामने आई है, जहां रात के अंधेरे में चोरी कर 08 आरोपियों ने 249 ट्रिप (लगभग 747 घन मीटर) रेत गायब कर दी।
थाना लवन में प्रार्थी दीनबंधु धृतलहरे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 अगस्त 2025 को खनिज विभाग बलौदाबाजार ने अवैध रेत परिवहन और भंडारण पर कार्रवाई करते हुए 1,71,810 रुपये मूल्य की रेत जप्त कर पंचायत को सुरक्षित रख-रखाव हेतु सुपुर्दनामें पर दिया था। लेकिन पंचायत की चेतावनी और बिना अनुमति के बावजूद, आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से रेत की चोरी कर ली।
प्रकरण में थाना लवन पुलिस ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों तथा खनिज विभाग के दस्तावेजों की जांच के बाद 08 आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली।
आरोपियों को बुधवार 19 नवंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
रामकुमार यादव (41 वर्ष)
मनोज कुमार कैवर्त (43 वर्ष)
वतन बंजारे (35 वर्ष)
भरत डौंडिया (32 वर्ष)
गब्बर डहरिया (36 वर्ष)
काशीराम दरिया (34 वर्ष)
देव कुमार निराला (29 वर्ष)
राहुल पैकरा (26 वर्ष)
थाना लवन में अपराध क्रमांक 441/2025 धारा 305, 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ रहटादह ने किया मीडिया सेल का विस्तार

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा जमीन पर बैठकर सुने जनसरोकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए की लाखों की घोषणाएं

Bhuvan Patel

जिला मुख्यालय से चंद किलोमीटर दूर विकास दम तोड़ रहा, मगरचबा की नाली ने खोली पंचायत व्यवस्था की पोल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!