BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पांडातराईबड़ी खबरसिटी न्यूज़

कबीरधाम में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई मोटरसाइकिल टैंक में छिपाकर बेच रहा था 35 पौवा देशी शराब, युवक गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिला पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे लगातार सघन अभियान के तहत पांडातराई पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। आबकारी विभाग के दायरे में आने वाले अवैध शराब कारोबार पर पुलिस ने प्रभावी दबिश देते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार 20 नवंबर की शाम मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम सोढा में दबिश दी। दबिश के दौरान आरोपी दिपेश कुमार, पिता लालजी कुर्रे, उम्र 22 वर्ष, निवासी रूसेकापा, मोटर साइकिल Hero HF Deluxe क्रमांक CG10 BY 2891 के फ्यूल टैंक पर बोरी बांधकर 35 पौवा देशी प्लेन शराब की अवैध बिक्री कर रहा था। पुलिस ने मौके से शराब सहित मोटरसाइकिल को जप्त किया। कुल जब्ती की कीमत लगभग 42,800 रुपये बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन एवं उच्चाधिकारियों के मार्गदर्शन में पांडातराई पुलिस लगातार अवैध शराब, जुआ, सट्टा और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर नकेल कसने में जुटी है। इसी कड़ी में आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
कार्रवाई में निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, प्रधान आरक्षक जावेद खान, आरक्षक शिवाकांत शर्मा और आरक्षक पुरुषोत्तम वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि अब पुलिस आबकारी मामलों पर भी उतनी ही कड़ाई बरत रही है, जितनी अन्य अपराधों पर—जिससे अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग , जल स्तर तेजी से गिरने से खेतों में पड़ने लगी दरारें

Bhuvan Patel

युवाओं की सहभागिता से गांवों में तालाबों का नवजीवन: उप मुख्यमंत्री ने कहा — जनसहभागिता ही बदलाव की कुंजी

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज का आक्रोश – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अपमान पर कवर्धा में उभरा बड़ा आंदोलन

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!