BP NEWS CG
Breaking Newsछत्तीसगढ़पंडरियाभावना बोहरा न्यूजसिटी न्यूज़

पंडरिया दशहरा उत्सव में भावना बोहरा का संदेश—सत्य और मर्यादा की जीत के साथ जनसेवा का संकल्प, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं पर किया फोकस

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

विजयादशमी के अवसर पर माँ महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा पीएमश्री स्वामी आत्मानंद स्कूल मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव में विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। हजारों लोगों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध गायिका श्वेता महिमा दास और गायक नवीन साहू ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विधायक ने क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व सत्य, धर्म और मर्यादा की जीत के साथ अहंकार के त्याग तथा सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और लोककल्याण ही आदर्श जीवन के आधार हैं। भावना बोहरा ने पंडरिया विधानसभा में विकास कार्यों और जनसुविधाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि बालिकाओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, युवाओं के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग, शासकीय विद्यार्थियों के लिए भावना दीदी की साइंस पाठशाला, आठ निःशुल्क एंबुलेंस और मोबाइल हेल्थ पैथ लैब जैसी सुविधाओं के माध्यम से शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सड़क निर्माण, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और वनांचल क्षेत्रों तक विकास पहुंचाने को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि लक्ष्य प्रत्येक गांव और नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि दशहरा केवल रावण दहन का पर्व नहीं, बल्कि अपनी जिम्मेदारियों का मूल्यांकन करने और समाज में प्रेम, भाईचारे एवं सहयोग को मजबूत करने की प्रेरणा भी देता है। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के सदस्य, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

33 करोड़ की धोखाधड़ी से प्रेरित कोयला व्यापारी की आत्महत्या, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bhuvan Patel

पत्नी की हत्या कर शव को नदी में फेंका, आरोपी पति गिरफ्तार

Bhuvan Patel

विधानसभा में भावना बोहरा ने उठाया एनएच 130ए निर्माण में गड़बड़ी का मुद्दा, निर्माण कार्य की जांच व ठेकेदार और संलिप्त अधिकारियों पर की कार्यवाही की मांग

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!