मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय 4 दिसंबर को दुर्गोत्सव मैदान में आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान वे जिलेवासियों को कुल 194 करोड़ 79 लाख रुपये से अधिक की विकास सौगात प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम में 41 करोड़ 91 लाख रुपये के 94 कार्यों का लोकार्पण तथा 152 करोड़ 87 लाख रुपये के 80 कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव करेंगे। प्रभारी मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा तथा सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, कमलेश जांगड़े सहित जनप्रतिनिधि विशेष अतिथि रहेंगे।
हितग्राहियों को 5 करोड़ से अधिक की सहायता
कार्यक्रम में कुल 16,013 हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत 5 करोड़ से अधिक राशि, सामग्री और चेक वितरित किए जाएंगे। प्रमुख वितरण–
पीएम आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत 1073 हितग्राहियों को आवास की चाबी
स्वामित्व योजना के तहत 5000 किसानों को अधिकार अभिलेख
सायबर फ्रॉड राशि वापसी के 27 लाख रुपये के चेक
श्रम विभाग द्वारा 83 लाख रुपये
आदिवासी विकास विभाग द्वारा 8333 छात्रों को 4 करोड़ 25 लाख की पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति
महिला कोष व सक्षम योजना के तहत 16 लाभार्थियों को 25 लाख रुपये
खादी ग्रामोद्योग द्वारा रोजगार सृजन में 10 हितग्राहियों को 9.69 लाख रुपये
हम होंगे कामयाब योजना के तहत 60 हितग्राहियों को 6.81 लाख रुपये
प्रमुख लोकार्पण कार्य
पीएम आवास योजना अंतर्गत 1073 आवास (12.87 करोड़)
अमाकोनी, हथबंद, पौसरी, सेम्हराडीह व खपराडीह में नल-जल योजनाएं (1.43–1.74 करोड़ की लागत)
प्रमुख भूमिपूजन कार्य
बलौदाबाजार–रिसदा–हथबंद मार्ग मजबूतीकरण (49.17 करोड़)
रिसदा बायपास निर्माण (20.98 करोड़)
बलौदाबाजार में इंडोर स्टेडियम कॉम्प्लेक्स (15.59 करोड़)
पीएम आवास योजना के तहत 717 आवास (8.60 करोड़)
तिल्दा के सुंगेरा एनिकट निर्माण (8.04 करोड़)
मुख्यमंत्री का यह दौरा जिले में बुनियादी ढांचे, आवास, पेयजल, सड़क और शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की दिशा में एक बड़ी पहल माना जा रहा है।