BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

कवर्धा में डिजिटल बदले जीवन: अटल डिजिटल सुविधा केंद्र बना ग्रामीणों की आर्थिक ताकत

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु संचालित अटल डिजिटल सुविधा केंद्र आज गांव-गांव में सेवा का प्रतीक बन चुका है। शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं जैसे पेंशन, मनरेगा मजदूरी भुगतान तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की राशि अब ग्रामीणों को उनके घर के पास ही उपलब्ध हो रही है। इससे न केवल समय और श्रम की बचत हो रही है, बल्कि ग्रामीणों को बैंक तक जाने में होने वाले खर्च से भी राहत मिली है।
पहले ग्रामीणों को 15–20 किलोमीटर दूर बैंक तक जाना पड़ता था, पूरा दिन लग जाता था और आने-जाने में 100–200 रुपए खर्च होते थे। अब गांव में ही उपलब्ध अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ने इन सभी समस्याओं का स्थायी समाधान कर दिया है।
ग्रामीणों के अनुभव—सुविधा से जीवन हुआ आसान
👉 श्रीमती दूरपति/कार्तिक, ग्राम भोंदा (बोड़ला)
25000 रुपए आवास राशि गांव के डिजिटल केंद्र से प्राप्त।
“अब अंगूठा लगाकर मिनटों में पैसा मिल जाता है, न बैंक भीड़, न फॉर्म भरने की दिक्कत।”
👉 श्री रूप किशोर, भोंदा
अब तक 28000 रुपए निकाल चुके।
“उम्र अधिक हो गई है… गांव में सुविधा मिलना मेरे लिए वरदान है।”
👉 श्रीमती बीना बाई, भोंदा
30000 रुपए की आवास राशि गांव में ही निकाली।
“7–8 किलोमीटर दूर बोड़ला जाना पड़ता था… अब परेशानी खत्म।”
सीईओ त्रिपाठी: “ग्रामीणों को 16 करोड़ से अधिक का सीधा लाभ”
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत कवर्धा श्री अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले के 307 स्थानों पर अटल डिजिटल सुविधा केंद्र संचालित हो रहे हैं।
क्यूसेक व डिजी- पे के माध्यम से संचालित इन केंद्रों से अब तक 62618 ट्रांजैक्शन कर 16,74,14,022 रुपए का भुगतान ग्रामीणों को किया जा चुका है।
उन्होंने कहा—
“प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बड़ी संख्या में लाभार्थी गांव में ही नकद राशि प्राप्त कर रहे हैं, जो ग्रामीण जीवन में बड़ा बदलाव है।”
कवर्धा जिले के प्रमुख केंद्र जहाँ भारी भुगतान हुआ
जनपद पंचायत बोड़ला
बैजलपुर: 3743 ट्रांजैक्शन – ₹89,06,280
भोंदा: 547 ट्रांजैक्शन – ₹10,35,138
खैरबनाकला: 1620 ट्रांजैक्शन – ₹39,59,650
जनपद पंचायत कवर्धा
बारदी: 1004 ट्रांजैक्शन – ₹24,62,800
भागुटोला: 1923 ट्रांजैक्शन – ₹32,64,000
कृतबांधा: 1135 ट्रांजैक्शन – ₹26,88,750
जनपद पंचायत पंडरिया
भरेवापारा: 1946 ट्रांजैक्शन – ₹84,70,360
कोदवा गोडांन: 2544 ट्रांजैक्शन – ₹88,58,815
माठपुर: 3024 ट्रांजैक्शन – ₹96,57,500
मंझोलीरवन: 712 ट्रांजैक्शन – ₹29,13,150
पुटपुट्टा: 764 ट्रांजैक्शन – ₹18,71,550
जनपद पंचायत सहसपुर-लोहारा
दनियाखुर्द: 3981 ट्रांजैक्शन – ₹1,49,50,830
दानीघटोली: 1000 ट्रांजैक्शन – ₹24,29,825
कुरुवा: 1226 ट्रांजैक्शन – ₹39,73,925
सुकतरा: 1150 ट्रांजैक्शन – ₹36,34,300
कवर्धा जिले में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र ग्रामीण वित्तीय सशक्तिकरण का नया मॉडल बन चुका है।
इससे हजारों परिवारों को सीधा लाभ मिला है और डिजिटल सुविधा गांव के दरवाजे पर पहुंच चुकी है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

खेत में पैरा लेने गई महिला जिंदा जली, कसडोल थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा

Bhuvan Patel

गृह मंत्री के जिला कलेक्टर बंगले के बाहर प्रदर्शन पर बवाल सुरक्षा चूक पर सख्त कलेक्टर, एसपी से मांगा जवाब

Bhuvan Patel

यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता: चिल्फी चेक पोस्ट पर बसों की सघन जांच, 9 बसों पर चालानी कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!