BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसिटी न्यूज़

5.74 करोड़ की तीन सड़कों का किया भूमिपूजन, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बल”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण और वनांचल इलाकों को मजबूत कनेक्टिविटी की सौगात देते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने 5 करोड़ 74 लाख 87 हजार रुपये की लागत से तीन महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत पूजा-अर्चना कर भूमिपूजन किया। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और विकास को नई गति प्राप्त होगी।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने मेन रोड से ग्राम कटगो तक 6.81 किलोमीटर लंबी सड़क (लागत 3 करोड़ 35 लाख रुपये), मेन रोड से खिरसाली तक 4 किलोमीटर सड़क (लागत 1 करोड़ 36 लाख 50 हजार रुपये) तथा मेन रोड से लाटा तक 2.80 किलोमीटर सड़क (लागत 1 करोड़ 02 लाख 90 हजार रुपये) के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इन सड़कों के माध्यम से वनांचल क्षेत्र का सीधा संपर्क मुख्य मार्गों से स्थापित होगा, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार गांवों के समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम कटगो में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 263 आवासों की स्वीकृति दी गई है, जिनका निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है। अधोसंरचना विकास के साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार सरकार की प्राथमिकता है।
उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने आगामी 01 जनवरी को होने वाले भोरमदेव पर्यटन कॉरिडोर के भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि यह परियोजना कवर्धा जिले के लिए मील का पत्थर साबित होगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की उपस्थिति में होने वाले इस कार्यक्रम से पर्यटन, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में लोगों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री लोकचंद साहू, श्री राम किंकर वर्मा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पेट्रोल पंप की मनमानी चरम पर: बीरेंद्र नगर के उपभोक्ता लाइन बंद, कमजोर सप्लाई और ‘डिब्बा प्राथमिकता’ से परेशान

Bhuvan Patel

जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के गनमेन ने अपने आप को मारी गोली क्या था कारण……

Bhuvan Patel

“गांगपुर शासकीय स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी – टपकती छत, गिरते पलस्तर से बच्चों की जान जोखिम में”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!