BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

पैरा जलाने पर लगेगी लगाम, गौवंश को मिलेगा चारा कबीरधाम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का किया लोकार्पण

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में खेती, पर्यावरण और गौसेवा से जुड़े एक महत्वपूर्ण कदम के तहत उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने जिले के प्रवास के दौरान श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर परिसर के समीप 02 स्क्वायर बेलर मशीनों का विधिवत लोकार्पण किया।
लोकार्पण के बाद उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से मशीनों की कार्यप्रणाली, क्षमता और उपयोगिता की जानकारी ली। अधिकारियों ने बताया कि यह आधुनिक स्क्वायर बेलर मशीन एक घंटे में लगभग डेढ़ एकड़ क्षेत्र में हार्वेस्टर से कटे पैरा को चौकोर बंडलों में बदलने में सक्षम है। इन बंडलों का उपयोग बाद में गौवंश के लिए चारे के रूप में किया जाएगा।
अधिकारियों के अनुसार, इस मशीन के उपयोग से किसानों द्वारा खेतों में पैरा जलाने की प्रवृत्ति पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। इससे जहां एक ओर वायु प्रदूषण में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, संग्रहीत चारे की उपलब्धता से गौशालाओं और पशुपालकों को वर्षभर राहत मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय किसानों और जनप्रतिनिधियों ने इस पहल को व्यावहारिक और उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे कृषि अवशेष का बेहतर प्रबंधन होगा और खेतों की उर्वरता भी सुरक्षित रहेगी।
इस अवसर पर सांसद श्री संतोष पाण्डेय, पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू, पूर्व विधायक श्री योगेश्वर राज सिंह, जिला पंचायत सभापति डॉ. बीरेन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष श्री पवन जायसवाल, जनपद उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री विदेशी राम धुर्वे सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद और श्री पंचमुखी बूढ़ा महादेव सेवा समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र 71 में कांग्रेस और भाजपा किस पर लगाएगी दांव 

Bhuvan Patel

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने ग्राम कुरूवा में सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

Bhuvan Patel

बासिनझोरी में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!