ग्राम पंचायत डोमसरा में हरदिहा मरार पटेल समाज द्वारा मां शाकंभरी जयंती श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक समरसता के वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य मां शाकंभरी के जीवन संदेश—प्रकृति संरक्षण, अन्नदाता का सम्मान और समाज में सहयोग व एकता—को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
इस अवसर पर क्षेत्र क्रमांक 24 से जनपद सदस्य श्री दिनेश कोसरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गुरुदत्त शर्मा, श्री अनिल पटेल, श्री इंद्रजीत ठाकुर, श्री संजय जायसवाल, श्री योगेश जायसवाल, श्री बाबूलाल पटेल, श्री ललित पटेल, श्री रमेश जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।
अतिथियों ने अपने संबोधन में मां शाकंभरी को अन्न, जल और पर्यावरण की देवी बताते हुए कहा कि उनका संदेश आज के समय में और भी प्रासंगिक है, जब प्रकृति संरक्षण और सामाजिक सहयोग की आवश्यकता बढ़ गई है। कार्यक्रम के दौरान समाज की सांस्कृतिक परंपराओं को सहेजने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।
बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल और प्रेरणादायी बनाया। मां शाकंभरी जयंती का यह आयोजन सामाजिक चेतना, सांस्कृतिक गौरव और सकारात्मक सोच का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।