BP NEWS CG
कवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

बाल अधिकार संरक्षण पर जिला स्तरीय कार्यशाला में शामिल होने डॉ. वर्णिका शर्मा का कबीरधाम आगमन , जनपद अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल ने किया स्वागत 

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर बाल अधिकार संगठन छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में *पी.जी. कॉलेज ऑडिटोरियम, कवर्धा* में **जिला स्तरीय कार्यशाला** का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में **डॉ. वर्णिका शर्मा**, अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, छत्तीसगढ़ शासन की गरिमामय उपस्थिति रही।
कार्यशाला का उद्देश्य बाल श्रम के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाना, बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा सभी संबंधित विभागों, संस्थाओं एवं समाज के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर साझा रणनीति बनाना था।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और राज्य गीत से हुई। मुख्य अतिथि डॉ. वर्णिका शर्मा ने अपने उद्बोधन में बाल श्रम की सामाजिक, आर्थिक और नैतिक जटिलताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा:
12 जून का है नारा, बाल मजदूरी नहीं दुबारा।।
“बाल श्रम बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलता है। इसकी रोकथाम केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि सामाजिक दायित्व भी है। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी बच्चा शिक्षा और सुरक्षित बचपन से वंचित न हो।”
कार्यशाला में विभिन्न वक्ताओं जिसमें अशोक चंद्रवंशी सामाजिक कार्यकर्ता, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी अध्यक्ष नगर पालिक परिषद कवर्धा, रूपेश जैन जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं गाइड, गजराज सिंह निज सहायक सांसद राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र, मोती बैगा, बिहारी बैगा एवं चंद्रकांत यादव ने बाल श्रम की वर्तमान स्थिति, कानूनों की जानकारी, पुनर्वास की प्रक्रिया और समाज की भूमिका जैसे विषयों पर विस्तृत प्रस्तुतियाँ दीं। जिला स्तर के अधिकारियों, शिक्षकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यशाला के पूर्व नवीन विश्राम गृह में आयोग के अध्यक्ष का श्रीमती सुषमा गणपत बघेल अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा के नेतृत्व में किरण यादव ग्राम अतरिया खुर्द की महिला समूहों एवं रमन सिंह, चंद्रकांत यादव संगठन पदाधिकारियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। 
विशेष रूप से बाल श्रम एवं नशा मुक्ति के लिए बच्चों की प्रेरक रंगोली एवं चित्रकला ने उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों को गहराई से प्रभावित किया। पालेश यादव की सांस्कृतिक प्रस्तुति और विशेष संरक्षित जनजाति बैगा समुदाय की बैगा नृत्य ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

 

कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत अभियान एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की शपथ लिया गया। इसके साथ कार्यशाला के अंत में यह संकल्प लिया गया कि जिले में बाल श्रम के उन्मूलन हेतु सभी विभागों एवं समाज के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। बाल श्रम की सूचना देने के लिए चाइल्डलाइन (1098) हेल्पलाइन का प्रचार-प्रसार भी किया गया। कार्यक्रम में बाल अधिकार संगठन से ठा. रमन सिंह समाजसेवी प्रदेश अध्यक्ष, दीपक यादव, हरीश साहू, पालेश यादव, रामकुमार चंद्रवंशी, नारद यादव , पुष्पा साहू, ज्योति साहू , कुलदीप नागवंशी, भूषण नागवंशी, सुमित यादव की उपस्थिति रही।
कार्यशाला के समापन पर प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। यह कार्यक्रम बाल अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक प्रेरक कदम सिद्ध हुआ।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हमारे बुजुर्ग, हमारी धरोहर”: बोडला में मनाया गया दाई-बाबा दिवस, स्वास्थ्य सेवा और सम्मान का मिला समर्पण

Bhuvan Patel

कर्तव्य में लापरवाही पर गिरी गाज — चिल्फी थाना के दो आरक्षक सस्पेंड

Bhuvan Patel

ग्राम देवरी में कर्जा एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!