BP NEWS CG
छत्तीसगढ़पंडरियापांडातराईबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

खेत विवाद में फरसे से जानलेवा हमला: अधियारा ने किसान की गर्दन पर किया वार, आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में खेत संबंधी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। थाना पाण्डातराई क्षेत्र के ग्राम बोईरकछरा में एक पूर्व अधियारा ने खेत मालिक पर हत्या की नीयत से फरसे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर हथियार जब्त कर लिया है।
घटना 13 जनवरी 2026 की दोपहर लगभग 2:30 बजे की है। पीड़ित किसान निर्मल मिश्रा (58 वर्ष) अपने खेत में रखे पैरा को हटवा रहा था। इसी दौरान उसका पूर्व अधियारा उमेश नेताम मौके पर पहुंचा और पैरा हटाने को लेकर विवाद शुरू हो गया। विवाद देखते ही देखते गाली-गलौज और हिंसा में बदल गया। आरोपी ने अपने हाथ में रखे गन्ना काटने के धारदार फरसे से किसान की गर्दन पर वार किया।
हमले से बचने के प्रयास में फरसा पीड़ित के बाएं कान में लगा, जिससे कान कट गया। इसके अलावा बाएं हाथ की दो उंगलियों सहित हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद घायल किसान थाने पहुंचा, जहां उसकी रिपोर्ट पर अपराध दर्ज किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी उमेश नेताम को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके मेमोरेंडम कथन पर घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा बरामद किया गया। आरोपी को 14 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि खेत और अधियारा संबंधी विवादों में बढ़ती हिंसा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत 15 दिवसीय “कृषि रथ” रवाना – आधुनिक तकनीकों से लैस रथ गांव-गांव पहुंचाएगा वैज्ञानिक सलाह

Bhuvan Patel

बड़ी कामयाबी — फर्जी दस्तावेज़ बनाकर नौकरी दिलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का फरार आरोपी गिरफ्तार

Bhuvan Patel

समग्र शिक्षा के लंबित निर्माण कार्यों पर प्रशासन सख़्त, 31 मार्च तक पूर्णता के निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!