BP NEWS CG
क्राइमबड़ी खबरबलौदा बाजारव्यापारसमाचारसिटी न्यूज़

गबन का आरोप: ऋषि शर्मा पर FIR, 124.80 क्विंटल धान की हेराफेरी उजागर

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

जिले में धान खरीदी व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। उपार्जन केंद्र मनोहरा में हुए भौतिक सत्यापन के दौरान 124.80 क्विंटल धान की कमी पाई गई, जिसकी कीमत 2,95,651.20 रुपये आंकी गई है।

जांच में प्रथम दृष्टया धान खरीदी प्रभारी ऋषि शर्मा की भूमिका संदिग्ध पाई गई, जिसके बाद शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाने और अमानत में खयानत के आरोप में उनके खिलाफ थाना हथबंद में FIR दर्ज की गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की हेराफेरी पर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जिले में एक राइस मिलर के खिलाफ धान खरीदी में अनियमितता को लेकर FIR दर्ज हो चुकी है, जिससे जिले की खरीदी प्रणाली पर प्रशासन की सख्ती साफ झलकती है।

बलौदा बाजार जिला के मनोहरा खरीदी केंद्र का मामला 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

हिंदुत्व का मुद्दा हावी दसवा चक्र में एतिहासिक जित कि कगार पर विजय लगभग 20000 से और भावना 8600 से आगे जीत की आपर संभावना

Bhuvan Patel

कवर्धा में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारी पूरी, पीजी कॉलेज मैदान में हुआ अंतिम रिहर्सल

Bhuvan Patel

दिनदहाड़े ज्वेलर्स में उठाईगिरी, CCTV में कैद शातिर चोर की वारदात; व्यापारी बोले—सुरक्षा व्यवस्था फेल

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!