BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

घरेलू हिंसा नहीं, सीधी हत्या: पत्नी की गला दबाकर जान लेने वाला पति गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस का सख्त संदेश”

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कबीरधाम जिले में महिला अपराधों पर कबीरधाम पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति एक बार फिर सामने आई है। घरेलू विवाद की आड़ में पत्नी की गला दबाकर नृशंस हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर यह स्पष्ट संदेश दिया है कि घरेलू हिंसा को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
दिनांक 12 जनवरी 2026 को थाना पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लिंहाईपुर निवासी सरोजनी बंजारे (31 वर्ष) की संदिग्ध मृत्यु की सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला लाए जाने पर चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें गला दबाने से मृत्यु की पुष्टि हुई और इसे स्पष्ट रूप से हत्या माना गया।
तेज़ जांच, आरोपी की कबूलनामा
पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) के निर्देश पर थाना प्रभारी पंडरिया नितिन कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी पंडरिया श्री भूपत सिंह के निर्देशन में विवेचना तेज़ी से आगे बढ़ाई गई।
जांच के दौरान मृतिका के पति दीप सागर बंजारे एवं ससुर से पूछताछ की गई। परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी पति ने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया।
 गिरफ्तारी और न्यायिक कार्रवाई
आरोपी दीप सागर बंजारे (पिता—लक्ष्मण बंजारे) को दिनांक 14 जनवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है।
इस त्वरित और सख्त कार्रवाई में उप निरीक्षक मानिक लाल सिन्हा, महेश वर्मा, प्रधान आरक्षक राजेश्वर कोसरिया, आरक्षक सुनील घृतलहरें, राजू चंद्रवंशी एवं अभिषेक शर्मा का उल्लेखनीय योगदान रहा।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

पटेल समाज मेहनत, लगन और ईमानदारी का प्रतीक : उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

Bhuvan Patel

किसानों के लिए खुशखबरी! फसल बीमा की अधिसूचना जारी, 31 जुलाई तक कराएं बीमा

Bhuvan Patel

रिटर्निंग ऑफिसर को दी गालियाँ और धमकी शिक्षक कमलेश देवांगन निलंबित, शिक्षा विभाग की सख्त कार्रवाई

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!