BP NEWS CG
कवर्धाक्राइमछत्तीसगढ़बड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

घरेलू विवाद बना हत्या की वजह, पत्नी की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
 जिले में महिला अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख्ती से अमल करते हुए कबीरधाम पुलिस ने घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस कार्रवाई से आमजन में कानून के प्रति विश्वास और पुलिस की कार्यक्षमता का संदेश गया है।
मामला थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र का है, जहां 19 जनवरी 2026 की रात घरेलू विवाद के दौरान पति ने पहले पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट की और फिर कीटनाशक सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना 20 जनवरी को मृतिका के पिता लेखराम साहू द्वारा थाने में दी गई, जिसके आधार पर अपराध दर्ज कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पति जोधन साहू को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपी जोधन साहू (50 वर्ष), निवासी ग्राम महराटोला, थाना सहसपुर लोहारा को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बलदाव भट्ट, प्रधान आरक्षक गिरीश तिवारी, आरक्षक राजू सोनवानी सहित थाना स्टाफ की भूमिका सराहनीय रही।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला अपराधों और गंभीर मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सड़क हादसे में पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष प्रज्ञेश तिवारी की माता की मौत, परिवार के तीन सदस्य घायल

Bhuvan Patel

14 उद्योगों पर 10.51 लाख रुपये का पर्यावरणीय जुर्मानाबिना सुरक्षा मानकों के कच्चे माल और अपशिष्ट परिवहन करने पर प्रशासन की सख्ती

Bhuvan Patel

मनमानी : जनमन योजना के तहत निर्माणाधीन सड़को पर गुणवत्ता दरकिनार, बैगा जनजातियों के खेत की खुदाई से बन रहा सड़क

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!