BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

रेंगाखार के स्वामी विवेकानंद स्कुल में आकांक्षी शिविर आयोजित

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow
कवर्धा , कलेक्टर ने स्वामी विवेकानंद स्कूल रेंगाखार में आकांक्षी विकासखंड शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे डायरिया से संबंधित स्वास्थ्य संवर्धन खेल सांप-सीढी का विमोचन किया। जिससे खेल के माध्यम से बच्चे डायरिया से संबंधित जानकारी और बचाव के तरीके को जान सके और अपने प्रतिदिन के दिनचर्या में शामिल कर सके। कलेक्टर ने लोगो को बताया कि गहन डायरिया नियंत्रण पखवाडा दिनांक 01 जुलाई 2024 से 31 अगस्त 2024 तक चलाया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु को रोकना है। यदि किसी भी व्यक्ति में डायरिया के कोई भी लक्षण दिखाई देता है बिना देरी किए गांव के मितानिन, आंगनबाडी कार्यकर्ता एवम् ए.एन.एम से को सुचना देवे , उक्त शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में 310 मरीजों की जाँच की गई, जिनमें से 55 गर्भवती माताओं , 65 व्यक्तियों की रक्तचाप की जाँच , 65 व्यक्तियों की मधुमेह , 82 व्यक्तियों की सिकल , जिनमें से 02 AS तथा 02 SS मरीज मिले, बियासी व्यक्तियों की मलेरिया की जाँच की गई, जिनमें से दो पॉजीटीव मिले।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. एल. राज के मार्गदर्शन में चिन्हाकिंत डायरिया प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है। इस अभियान के संबंध में उन्होने जानकारी दी है कि समस्त मितानिनों एवं आंगनबाडी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा घर-घर सर्वे कर हाथ धोने की विधि, जीवन रक्षक घोल बनाने, ओ.आर.एस. एवं जिंक की महत्ता, दस्त होने पर माँ के दूध पिलाने की आवश्यकता तथा शौच हेतु शौचालक के उपयोग के बारे में बताया जावेगा, जलजनित बिमारियों को ध्यान में रखते हुए कुएं, जलस्त्रोतों की साफ-सफाई एवं संक्रमण रोकने हेतु क्लोरीन टेबलेट वितरित किया जा रहा है। जिले के समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों में ओ.आर.एस. जिंक कार्नर की स्थापना की गई है। इस अभियान में आमजनों को बच्चों में होने वाले डायरिया की रोकथाम के उपायों के प्रति जागरूक किया जावेगा।

 

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

कबीरधाम में 20 जून को जल संरक्षण का ऐतिहासिक अभियान — हर घर बनेगा सोख पिट, भू-जल पुनर्भरण की अनूठी पहल

Bhuvan Patel

आदिवासी समाज में नाराजगी” — शिक्षकों के सामूहिक स्थानांतरण से गहराया असंतोष, प्रशासनिक निर्णय पर उठे सवाल

Bhuvan Patel

“अमृत सरोवर बने संविधान दिवस के सामाजिक समरसता केंद्र — मनरेगा मॉडल ने जल संरक्षण व जनभागीदारी की नई मिसाल पेश की”

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!