BP NEWS CG
कवर्धाछत्तीसगढ़पंडरियाबड़ी खबरसमाचारसिटी न्यूज़

52 गांवों की एकजुटता का परिचय: सेन्हाभाठा में कन्नौज रजक समाज सेवा समिति का सर्वसम्मति से हुआ भव्य निर्वाचन

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

पंडरिया। कन्नौज रजक समाज सेवा समिति पंडरिया परिक्षेत्र, जिला कबीरधाम (छ.ग.) के तत्वावधान में 10 अप्रैल 2026 को शिव मंदिर प्रांगण, सेन्हाभाठा में आयोजित आम सभा बैठक में तीन वर्षीय कार्यकाल हेतु नवीन पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन संपन्न हुआ। 52 गांवों के स्वजाति बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति और शांतिपूर्ण वातावरण में यह आयोजन सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनकर उभरा।

निर्वाचन प्रक्रिया निर्णायक समिति की देखरेख में पारदर्शिता के साथ पूर्ण की गई। जिला अध्यक्ष पद पर शिव निर्मलकर (खम्हरिया) को जिम्मेदारी सौंपी गई, वहीं महाजन प्रसाद निर्मलकर (बेलमुडा) को जिला संरक्षक एवं अशोक निर्मलकर (गुझेंटा) को जिला कोषाध्यक्ष चुना गया। शिवकुमार रजक (नवरंगपुर) जिला सचिव एवं भिखारी निर्मलकर (बेलमुडा) जिला उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

परिक्षेत्र स्तर पर कुमार रजक (खम्हरिया) को अध्यक्ष, रमेश निर्मलकर (रेगाबोड़) को कार्यकारी अध्यक्ष तथा रामकृष्ण निर्मलकर (नानापुरी) को संरक्षक बनाया गया। मंदिर समिति सहित विभिन्न पदों पर भी सर्वसम्मति से चयन किया गया, जिससे संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

सभा की अध्यक्षता मुंगेली जिला अध्यक्ष मुन्नालाल निर्मलकर ने की। निर्वाचन निर्णायक समिति में प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत इकाई छत्तीसगढ़ के विश्राम निर्मलकर सहित अनेक वरिष्ठ सामाजिकजन शामिल रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन परसोत्तम निर्मलकर, युवा जिला अध्यक्ष रजक युवा कल्याण समिति, ने किया।

हजारों की संख्या में उपस्थित समाजजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेकर सामाजिक एकता, अनुशासन और संगठन की मजबूती का परिचय दिया। यह निर्वाचन न केवल नए नेतृत्व का चयन है, बल्कि समाज के विकास, शिक्षा, संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता की दिशा में एक सशक्त कदम भी माना जा रहा है।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

प्रधान आरक्षक कोमल सिंह को सेवानिवृत्त होने पर भावभिनी विदाई

Bhuvan Patel

कवर्धा , छत्तीसगढ़ प्रदेश का बजट वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने पेश किया है । देखे पीडीएफ

Bhuvan Patel

पाण्डातराई में  मुक्तिधाम पर अवैध कब्जा  तहसील कार्यालय ने जांच के दिए निर्देश

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!