BP NEWS CG
Breaking Newsकवर्धाछत्तीसगढ़समाचारसिटी न्यूज़

सूने घरों की रेकी कर बैगा परिवारों के जेवर उड़ाता था शातिर चोर, कुकदूर पुलिस ने दबोचा

Flex 10x20 new_1
previous arrow
next arrow

कवर्धा। वनांचल क्षेत्र में सूने घरों को निशाना बनाकर चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 24 वर्षीय शातिर चोर को कुकदूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटरसाइकिल से गांवों में रेकी करता था और ग्रामीणों के खेती-किसानी के काम से घर से बाहर जाने का इंतजार कर चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने दो चोरी के मामलों का खुलासा करते हुए करीब 2.50 लाख रुपये का मशरूका शत-प्रतिशत बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम ढपरापानी में समियाबाई बैगा के घर से 23 से 28 जुलाई के बीच चांदी के जेवरात चोरी हुए थे। वहीं ग्राम छींदीडीह में फूलेश्वरी बाई बैगा के घर से 20 से 25 अगस्त के बीच आलमारी में रखे चांदी के जेवरात पार कर दिए गए। दोनों मामलों में कुकदूर थाने में अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई थी।

जांच के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम नेऊर निवासी देवेन्द्र उर्फ द्वारिका कृषे चोरी किए गए जेवरात बेचने की फिराक में है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों वारदातों का खुलासा हुआ। आरोपी ने बताया कि वह होण्डा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JT-9476 से वनांचल क्षेत्रों में रेकी करता था और सूने घरों को चिन्हित कर चोरी करता था।

आरोपी की निशानदेही पर चांदी का लच्छा, सुतिया, ढार, चंद्रबली, चांदी के रुपये सहित अन्य जेवरात और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामद संपत्ति की कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष मिश्रा, उप निरीक्षक गोविंद चंद्रवंशी सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

IMG-20250710-WA0006
previous arrow
next arrow

Related posts

सर्वाधिक मानव दिवस का रोजगार, दिव्यांगों और प्रतिदिन श्रमिकों को रोजगार देने के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश में अव्वल रोजगार गारंटी योजना के क्रियान्वयन में कबीरधाम जिला फिर बना अग्रणी रोजगार देने के तीन अलग-अलग पैरामीटर्स पर कबीरधाम प्रदेश में अव्वल

Bhuvan Patel

गांवों में विकास की नई रफ्तार: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने चरडोंगरी व बांझी को दी बड़ी सौगातें

Bhuvan Patel

महिला के साथ शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी को पंडरिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल धारा 376,456,506 IPC. के तहत मामला दर्ज

Bhuvan Patel

Leave a Comment

error: Content is protected !!